सम्बंधित जानकारी
- 16 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, 6 राशियों को रहना होगा सतर्क
- सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, 6 राशियों के लिए है बहुत शुभ
- धनु संक्रांति 2022 : सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, किसे मिलेगी खुशी, किसे होगा क्लेश
- धनु राशि में सूर्य का प्रवेश : जानिए कब है धनु संक्रांति, क्या है महत्व, मुहूर्त, मंत्र और कथा
- साल का आखिरी विवाह मुहूर्त
Surya Rashi Parivartan: सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, 7 राशियों पर बरसेगी सूर्य की कृपा
Surya ka dhanu rashi me gochar : सूर्य का धनु राशि में प्रवेश कल 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह 09:38 बजे होगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार धनु राशि में सूर्य का तेज कम हो जाता है। तुला में सूर्य नीच का होता है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। आओ जानते हैं कि किन 7 राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा।
1. मेष राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपके लिए यह गोचर शुभ है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्य होंगे। हालांकि आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।
2. कर्क राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको शत्रु परास्त होंगे। हालांकि आपको लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए। नौकरी या व्यापार में आप सकारात्मक परिणाम देख पाएंगे। कानूनी मामलों में आपकी विजयी होगी। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से अच्छे संबंध बनाए रखने की जरूरत है।
3. तुला राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको पिता, भाई एवं बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं।
4. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। आपकी वाणी के दम पर परिवार में अच्छा माहौल बनेगा। पारिवारिक व्यवसाय है तो उन्नति होगी। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं।
5. धनु राशि : आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपके आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति होगी। खुद का व्यापार है तो मेहतन का फल मिलेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
6. कुंभ राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे। नौकरी में वेतनवृद्धि के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा अर्जित करने में सफल होंगे। संतान पक्ष से खुशी का समाचार मिल सकता है।
7. मीन राशि : आपकी राशि के दसम भाव में सूर्य का गोचर होगा। कार्यक्षेत्र में आप प्रगति को देख पाएंगे। नौकरी में अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। आपको कार्य स्थल पर किसी बहस या विवाद में नहीं पड़ना चाहिए।
