सम्बंधित जानकारी
- kharmas 2020 : 14 मार्च 2020 से खरमास आरंभ, बंद होंगे शुभ कार्य
- 14 मार्च 2020 से लग रहा है खरमास, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य, नहीं गूंजेगी शहनाई
- ग्रहों के परिवर्तन से जानिए कि आप की राशि पर कैसा होगा असर, 9 खास बातें
- Margi Budh : कुंभ राशि में मार्गी बुध का 10 राशियों पर अच्छा असर, 2 राशि वाले रहें सावधान
- Margi Budh : 10 मार्च से कुंभ राशि में बुध हुए मार्गी, क्या होगा 12 राशियों पर असर
Sun Transit in March : मार्च में सूर्य ने बदली अपनी राशि , किस राशि की कैसी होगी जिंदगी
sun transit in Pisces
सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। 14 मार्च 2020 को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है। आइए जानते हैं आपकी राशि पर असर...
मेष: समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। कड़ी मेहनत का उचित फल मिलेगा। प्रेमी के साथ संबंधों में कुछ खटास आ सकती है।
वृष: संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। घूमने फिरने में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे।
मिथुन: इस समय अपने अंदर के हुनर को पहचानने की जरूरत है। संचार के क्षेत्र में तरक्की के आसार हैं।
कर्क: धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। लेकिन इस समय छोटे भाई बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
सिंह: किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर अपने चिकित्सक से परामर्श लेना न भूलें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
कन्या: किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। हालांकि करियर के लिए समय अच्छा रहेगा।
तुला: काफी खर्च होंगे। सेहत का साथ कम मिलेगा। बुखार, सिरदर्द काफी परेशान करने वाला है। खान-पान का उचित ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी।
वृश्चिक: करियर के लिए समय अच्छा आने वाला है। संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी। कार्यों को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
धनु: सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी ये समय काफी अच्छा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन खरीदारी के योग बन रहे हैं।
मकर: परिवार में किसी करीबी सदस्य की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है। छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वर्चस्व बढ़ेगा।
कुंभ: सूर्य का परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आएगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। शत्रु परास्त होंगे।
मीन: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के आसार हैं।
