सम्बंधित जानकारी
- 15 जून को सूर्य मिथुन राशि के घर : 12 राशियों के लिए कैसा होगा यह गोचर
- mithun sankranti 2021 : मिथुन संक्रांति क्या है, जानिए शुभ मुहूर्त, कथा और पूजन विधि
- सूर्य मिथुन संक्रांति : क्या होगा जब सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश
- मिथुन संक्रांति का महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा
- Mithun Sankranti 2021 :मिथुन संक्रांति 2021 पर धरती मां की कहानी कर देगी हैरान
मिथुन राशि में सूर्य का परिवर्तन : कैसा होगा Mithun Rashi वालों का जीवन
Sun Transit 2021: 15 जून को मिथुन राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य के राशि परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि पर देखने को मिलेगा।
मिथुन संक्रांति 2021
सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इस राशि परितर्वन को संक्रांति कहा जाता है।ज्येष्ठ मास में सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं।इसलिए इसे मिथुन संक्रांति कहा जाता है।
सूर्य कब मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे?
पंचांग के अनुसार सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश 15 जून, मंगलवार को प्रात: 5 बजकर 49 मिनट पर होगा।मिथुन राशि में सूर्य देव 16 जुलाई 2021 शाम 4 बजकर 41 मिनट तक रहेंगे।इसके बाद सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
मिथुन राशि वालों पर क्या होगा प्रभाव
सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी राशि में हो रहा है। ये गोचर आपके लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं-
धन- धन के मामले में आपको सतर्क रहना होगा।अनावश्यक चीजों पर खर्चा हो सकता है। इसे रोकना होगा नहीं तो ये आपकी परेशानी का कारण भी बन सकता है।
सेहत- सूर्य के गोचर के दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। संक्रमण की स्थिति से बचें। स्वच्छता के नियमों का पालन करें।अनुशासित जीवन शैली अपनाएं।
जॉब- मिथुन राशि में सूर्य का गोचर जॉब में अच्छा लाभ दे सकता है। इस दौरान जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। बॉस का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।
