सम्बंधित जानकारी
- ग्रहण 2019 : 2 और 16 जुलाई को आ रहे हैं बड़े ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानियां
- एक्स्ट्राऑर्डिनरी होते हैं जुलाई माह में जन्मे जातक, जानिए और क्या खासियत है आपमें
- यदि आपका जन्म इन तिथियों या इन दुर्योगों में हुआ है तो सावधान, करें ये उपाय
- कुंडली में 'प्रेत श्राप योग' है तो हो जाएं सावधान, जानिए उपाय
- ये 5 चीजें देती हैं अनहोनी का संकेत, आप भी जानिए
ग्रहण से होने वाले शुभ-अशुभ शकुन, जानिए 9 विशेष बातें। grahan in Hindi
अथर्ववेद में सूर्य ग्रहण तथा चंद्र ग्रहण को अशुभ तथा दुर्निमित कहा गया है। अत: राहु से ग्रस्त सूर्य की शांति के लिए प्रार्थना की गई है।
यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है सूर्य और चंद्र ग्रहण से होने वाले शुभ और अशुभ शकुन-अपशकुन के बारे में :-
1. मेघ वर्षा के उपरांत इंद्रधनुष के दर्शन मंगल की सूचना देता है।
2. उषाकालीन सूर्य के दर्शन न होना अमंगलकारी माना गया है।
3. यात्रा के समय वायु का अवरुद्ध गति से प्रवाह अपशकुन माना गया है।
4. सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय निद्रा निमग्न होना, आलस्य की प्रतीति अशुभ एवं अमंगल की सूचक है।
5. सूर्य के आकार का धनुषाकार रूप में दिखाई देना अपशकुन कहा गया है।
6. गंदे जल या विकृत पदार्थों में यदि सूर्य का बिंब नजर आता है तो ऐसा दुर्भाग्य की सूचना देता है।
7. किसी पुण्य स्थल पर स्नान और जप करने से सूर्य तथा चंद्र ग्रहण के दोष से मुक्ति मिलती है।
8. सूर्य तथा चंद्र ग्रहण के अवसर पर सरोवर स्नान की महिमा कही गई है।
9. सूर्य का चंद्र की भांति दिखाई देना अशुभ एवं मृत्युसूचक माना गया है।
