सम्बंधित जानकारी
- सूर्य मीन संक्रांति: सूर्य के राशि बदलते ही इन 6 राशियों के बदल जाएंगे दिन, मेष से लेकर मीन तक राशिनुसार सूर्य मंत्र
- 14 मार्च से चमक जाएगी 4 राशियों की जिंदगी, जानिए क्या आपकी भी खुलने वाली है किस्मत
- 13 अप्रैल से ऐसा क्या होगा कि बदल जाएगी 7 राशियों की जिंदगी
- कल से भूलकर भी ना करें ये काम
- 13 अप्रैल से इन खास राशियों पर देवगुरु बृहस्पति होंगे प्रसन्न, दिसंबर 2022 तक शुभ है समय
15 मार्च को सूर्य करेगा राशि परिवर्तन, 7 राशियों की चमक जाएगी किस्मत
surya in meen
सूर्य का मीन राशि में गोचर 7 राशियों के लिए हैं बहुत शुभ :
वृषभ : सूर्य आपकी राशि के एकादश अर्थात 11वें भाव में गोचर करेगा जो कि बहुत शुभ है। इस गोचर से अचानक से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी निवेश के लिए यह अच्छा समय है। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। कुछ अच्छी डिल करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मिथुन : सूर्य आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और प्रयासों का फल मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पेशेवर जीवन में भी लाभ होगा। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क : सूर्य आपकी राशि के नौवें भाव में प्रवेश करेगा। सूर्य का यह गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में लाभ होगा और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।
तुला : सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में प्रवेश करेगा। यह गोचर आपकी व्यावसायिक या नौकरीपेशा जिंदगी के लिए सकारात्म साबित होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कानूनी मामले सुलझ जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह अवधि तुला जातकों के लिए अच्छी रहने की संभावना है।
वृश्चिक : सूर्य आपकी राशि के पांचवें भाव में प्रवेश करेगा। यह गोचर आपकी राशि के लिए अनुकूल है। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की करेंगे। शिक्षा और करियर में वृद्धि के योग हैं।
धनु : सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से सुख-समृद्धि का विस्तार होगा। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में यह गोचर औसत रहेगा। हालांकि आय में वृद्धि होने की संभावना है।
मीन : सूर्य आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से पेशेवर जीवन के दृष्टिकोण से यह अवधि नौकरीपेशा जातक, विशेषकर सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है।
