1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Stress in Relationships and astrological remedies

अगर पति-पत्नी में हो रहा है खूब कलह तो यह 4 उपाय कराएंगे सुलह

Stress in Relationships
संसार में सबसे खास रिश्ता होता है पति-पत्नी का। आपसी प्रेम और सांमजस्य से दो अनजान व्यक्ति सालों गुजार देते हैं लेकिन कुछ दंपत्ति एक साल भी मुश्किल से गुजार पाते हैं।

यह उपाय उन पति-पत्नी के लिए हैं जो साथ में रहना तो चाहते हैं, एक दूजे से प्यार भी खूब करते हैं लेकिन छोटी-छोटी बातों पर आपस में उलझ लेते हैं और बाद में पछताते हैं।

कई बार इन झड़पों का कोई कारण समझ नहीं आता पर यह परस्पर समझ के अभाव के कारण नहीं बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की विपरीत चाल का परिणाम होते हैं।

कुछ आसान से उपाय हैं जो घर के वातावरण को सुगंधित और प्रफुल्लित रखते हैं। प्रस्तुत हैं 4 ऐसे आसान उपाय जो पति-पत्नी का परस्पर प्रेम बढ़ाते हैं और कलह की गुंजाइश को कम करते हैं। 
 
1. घर के पूजा स्थान पर घी का दीपक जलाएं। कपूर और अष्टगंध की सुगंध प्रतिदिन घर में फैलाएं। इससे पति-पत्नी की आपसी समझ में वृद्धि होगी। 
 
2. गुरुवार और रविवार को गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं, इससे वातावरण सुगंधित होगा। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता का समावेश होगा। 
 
3. रात्रि में सोने से पहले घी में भीगा हुआ कपूर जला दें। इसे तनावमुक्ति होगी और गहरी नींद आएगी। शरीर को हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखें। यह प्रेम संबंधों के लिए जरूरी है। 
 
4. हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गूगल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है।
अगला लेख
कैसे होते हैं कर्क राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...