1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Special colors of Rangpanchami 2025

इस रंगपंचमी पर जानें आपकी राशि का कलर, जानें कौनसा रंग बदल देगा आपका भाग्य

रंगपंचमी विशेष: कौनसा रंग लाएगा जीवन में अपार खुशियां, जानें किस रंग से खेलें होली?

Holi rang panchami 2025 date
Holi rang panchami 2025: हर साल हिन्दू पर्व होलिका दहन के दूसरे दिन होली-धुलैंडी का पर्व मनाया जाता है तथा इसके पश्चात चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। भारत में कई स्थानों पर रंगपंचमी पर रंगों वाली होली खेली जाती है। वर्ष 2025 में रंग पंचमी 19 मार्च, बुधवार को पड़ रही है। यदि आप भी इस त्योहार पर रंगों से सरोबार होना चाहते हैं तो जानें ज्योतिष के अनुसार आपको किस रंग से होली खेलनी चाहिए।ALSO READ: विवाह में हो रही है देरी तो रंग पंचमी पर करें ये 5 अचूक उपाय
 
रंग पंचमी पर अपनी राशि के अनुसार रंगों का चयन करना शुभ माना जाता है। तो देर किस बात की यहां प्रत्येक राशि के लिए सुझाए गए रंग दिए जा रहे हैं। आप भी अपनी राशिनुसार रंगों का चयन करें और त्योहार का आनंद दुगुना करें....
 
1. मेष राशि (Aries Rashi) : लाल और पीला रंग।
 
2. वृषभ राशि (Taurus Rashi) : काला तथा नीला रंग।
 
3. मिथुन राशि (Gemini Rashi) : हरा और नीला रंग।
 
4. कर्क राशि (Cancer Rashi) : सफेद या चमकीले रंग।
 
5. सिंह राशि (Leo Rashi) : नारंगी रंग एवं गुलाबी, लाल, पीले रंग के सभी शेड्स।
 
6. कन्या राशि (Virgo Rashi) : हरा, पीला और सफेद रंग।
 
7. तुला राशि (Libra Rashi) : हरा और बैंगनी रंग।
 
8. वृश्चिक राशि (Scorpio Rashi) : लाल व केसरिया रंग।
 
9. धनु राशि (Sagittarius Rashi) : पीला और फिरोजी रंग।
 
10. मकर राशि (Capricorn Rashi) : नीला रंग।
 
11. कुंभ राशि (Aquarius Rashi) : बैंगनी रंग।
 
12. मीन राशि (Pisces Rashi) : पीला, लाल और नारंगी रंग।ALSO READ: रंग पंचमी पर आजमा लें ये 5 अचूक उपाय, पूरा साल रहेगा खुशियों भरा
 
यहां यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये रंग ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और इनका उद्देश्य उत्सव में खुशी और सकारात्मकता जोड़ना है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: रंगपंचमी को क्यों कहते हैं देव होली, कैसे मनाते हैं इस त्योहार को?
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें