1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. सोमवार को ये 8 कार्य बिलकुल न करें, वर्ना पछताएंगे

Somwar Ko Kya Kare Kya Na Kare | सोमवार को ये 8 कार्य बिलकुल न करें, वर्ना पछताएंगे

Somwar ko kya nahi karna chahiye
सोमवार के देवाता भगवान शिव और चंद्रदेव हैं। इस दिन चंद्र दोष को ठीक किया जा सकता है। चंद्र ग्रह हमारे मन और माता का प्रतीक है अत: इसके उपाय से शांति, सेहत और समृद्धि की प्राप्त होती है। सोमवार की प्रकृति सम है। सोमवार का दिन शिवजी और चंद्रदेव का दिन है। सोमवार के दिन उन लोगों को उपवास रखना चाहिए जिनका स्वभाव ज्यादा उग्र है। इससे उनकी उग्रता में कमी होगी।
 
 
ये कार्य न करें :
1. इस दिन शक्कर का त्याग कर दें।
2. किसी को सफेद वस्त्र या दूध दान में ना दें।
3. इस दिन उत्तर, पूर्व और आग्नेय में यात्रा नहीं करें। खासकर पूर्व दिशा में दिशा शूल रहता है।
4. इस दिन माता से किसी भी प्रकार का विवाद ना करें।
5. कुल देवता का किसी भी प्रकार से अपमान ना करें।
6. इस दिन प्रात:काल 7:30 से 9:00 बजे तक राहु काल रहता है। अत: इस समय यात्रा करना या कोई शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करना चाहिए।
7. शनि से संबंधित भोजन ना करें, जैसे बैंगन, कटहल, सरसो का साग, काला तिल, उड़द, तेज मसालेदार सब्जी आदि।
8. शनि से संबंधित कपड़े ना पहने, जैसे काले, नीले, जामुनी या कत्थई।
 
नोट : मानसिक, शारीरिक या आर्थिक कष्ट हो तो कुलदेवता की पूजा करें। चन्द्रमा कष्ट दे रहा हो तो रात को दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखकर सो जाएं और सुबह पीपल के पेड़ में डाल दें।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें