सम्बंधित जानकारी
- 1 फरवरी, मंगलवार को है माघ अमावस्या, इस शुभ मुहूर्त में करेंगे पूजा तो मिलेगा धन, आएगी सफलता
- मौनी अमावस्या के 5 सबसे सरल उपाय, अवसर न जाने दें अवश्य आजमाएं
- सोमवती अमावस्या पर इस कथा को पढ़ने और सुनने से मिलता है शुभ फल, धन का आशीष
- मौनी अमावस्या 31 जनवरी को, 20 शुभ दान, आपको देंगे खुशियों का वरदान
- सोमवती अमावस्या कब है जानिए शुभ-अशुभ संयोग
31 जनवरी और 1 फरवरी, दोनों दिन है माघ कृष्ण अमावस्या, जानिए दान किस दिन करें
Somvati Mauni Amavasya 2022: सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। वर्ष 2022 की पहली सोमवती अमावस्या 31 जनवरी को है जिसे श्राद्ध की अमावस्या कहा गया है।
पंचांग गणना के अनुसार 31 जनवरी को दोपहर में 2 बजकर 19 मिनट तक चतुर्दशी तिथि है। इसलिए दूसरे दिन भी अर्थात 1 फरवरी को भी अमावस्या रहेगी, जिसे मौनी और माघी अमावस्या ( Mauni and Maghi Amavasya) कहा गया है।
अमावस्या की तिथि:-
अमावस्या आरंभ: 31 जनवरी, सोमवार, दोपहर 2:20 मिनट से
अमावस्या समाप्त: 1 फरवरी, मंगलवार, प्रातः11:16 मिनट तक।
सोमवती और मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान (Ganga Snan, Daan) दोनों का ही महत्व है।
इस दिन क्या करें :
- सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान करें।
- श्राद्ध और पितृ तर्पण करें।
- पीपल के वृक्ष का पूजन करें और उनकी 108 परिक्रमा करके पीले रंगा का धागा बांधें।
- गरीबों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।
- इस दिन शनि मंत्र का पाठ करने से लाभ मिलेगा।
- माघी अमावस्या के दिन व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान तथा पुण्य अवश्य ही करने चाहिए।
31 जनवरी की शाम को दान का पुण्य पूरा मिलेगा अत: 31 जनवरी को दान की परम्परा निभाएं... 