1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Shravan somvar shiv pooja

श्रावण से पूर्व ही इस सोमवार को करें शिव की ऐसे पूजा, मिलेगा शुभ आशीर्वाद(12 राशि अनुसार)

श्रावण मास
श्रावण में भगवान शिव का नित्य अभिषेक करने से इच्छित वस्तु सुगमता से ही मिल जाती है। इस माह में किए गए अभिषेक से जातकों की कुंडली में कष्ट देने वाले ग्रह भी शुभ फल प्रदान करते हैं। श्रावण के आरंभ होने से पहले वाले सोमवार को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हर राशि के जातकों के लिए विधि बताई गई है। 
 
कैसे करें अभिषेक- भगवान सदाशिव को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय, लघु रूद्री से अभिषेक करें। शिवजी को बिल्वपत्र, धतूरे का फूल, कनेर का फूल, बेलफल, भांग चढ़ाकर पूजन करें।
 
मेष- शहद, गु़ड़, गन्ने का रस। लाल पुष्प चढ़ाएं।
 
वृष- कच्चे दूध, दही, श्वेत पुष्प।
 
मिथुन- हरे फलों का रस, मूंग, बिल्वपत्र।
 
कर्क- कच्चा दूध, मक्खन, मूंग, बिल्वपत्र।
 
सिंह- शहद, गु़ड़, शुद्ध घी, लाल पुष्प।
 
कन्या- हरे फलों का रस, बिल्वपत्र, मूंग, हरे व नीले पुष्प।
 
तुला- दूध, दही, घी, मक्खन, मिश्री।
 
वृश्चिक- शहद, शुद्ध घी, गु़ड़, बिल्वपत्र, लाल पुष्प।
 
धनु- शुद्ध घी, शहद, मिश्री, बादाम, पीले पुष्प, पीले फल।
 
मकर- सरसों का तेल, तिल का तेल, कच्चा दूध, जामुन, नीले पुष्प।
 
कुंभ- कच्चा दूध, सरसों का तेल, तिल का तेल, नीले पुष्प।
 
मीन- गन्ने का रस, शहद, बादाम, बिल्वपत्र, पीले पुष्प, पीले फल। 
 
अगला लेख
देवशयनी एकादशी के 3 खास मंत्र, क्या कहती है आपकी राशि, जानिए अचूक उपाय, राशि मंत्र