सम्बंधित जानकारी
- क्या और कैसा होता है सौम्य, मध्यम और कड़क मंगल?
- घर कब बनेगा, गाड़ी कब आएगी, क्या कहती है horoscope आपकी?
- Jyeshtha Amavasya may 2023 : ज्येष्ठ अमावस्या कब है? 4 कार्य करने से मिट जाएगा संताप
- Sun transit 2023 : सूर्य का राशि परिवर्तन कब और कितनी बजे होगा? वृषभ संक्रांति की 3 बड़ी बातें
- साप्ताहिक कैलेंडर 2023: नए हफ्ते के शुभ मंगलमयी मुहूर्त, जानें यहां... (Weekly Muhurat 15 To 21 May)
Budh Pradosh Vrat : 17 मई को है बुध प्रदोष व्रत, शिव जी के 10 दान देंगे मनचाहा वरदान
इस बार दिन बुधवार, 17 मई 2023 को ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2023) रखा जा रहा है। मान्यता के अनुसार यह व्रत सभी प्रकार के मनोकामना पूर्ति करने वाला होता है। इस व्रत में भगवान शिव जी (Lord Shiva) की पूजा की जाती है। साथ ही बुधवार श्री गणेश का दिन होने से उनके पूजन का भी विशेष महत्व माना जाता है। अत: इस गणेश पूजन करना लाभदायी होता है।
हिन्दू धर्म में हर माह दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं तथा यह दिन शिव जी से जुड़ा हुआ बताया गया है। अत: यह व्रत चंद्र दोष दूर करता है तथा सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और हर कार्य में सफलता मिलती हैं। त्रयोदशी तिथि को ही प्रदोष कहते हैं। अलग-अलग दिन पड़ने वाले प्रदोष की महिमा भी अलग-अलग होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बुधवार को आने वाले प्रदोष व्रत करने से ज्ञान एवं शिक्षा की प्राप्ति होती है। साथ ही जिस भी तरह की कामना से यह व्रत किया जाता है, वह मनोवांछित कामना अवश्य ही पूर्ण होती है।
आइए जानते हैं यहां किन चीजों का दान करने से शिव जी प्रसन्न होकर देंगे मनचाहा वरदान- (Lord Shiva Daan Samgri)
1. दूध का दान।
2. चीनी/ शकर
3. सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।
4. चींटियों को शकर का बूरा मिला आटा खिलाएं।
5. गौ माता को हरा चारा खिलाना।
6. चांदी का दान।
7. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
8. सफेद कपड़ा या तैयार सिले हुए वस्त्र।
9. चावल और काले तिल का दान।
10. गरीब, असहायों को भोजन करवाना।
अत: इस दिन शिव जी की चीजों का दान करने तथा श्री गणेश का पूजन और बुध ग्रह से संबंधित चीजें, जैसे- मूंग की छिल्के वाली दाल, हरी सब्जी आदि दान करने से फायदा मिलेगा।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
