सम्बंधित जानकारी
- शमी का पौधा घर में क्यों लगाना चाहिए?
- यदि कुंडली में है शनि की यह स्थिति तो 36 की उम्र के बाद चमकेगा किस्मत का तारा
- shani pradosh : शनि प्रदोष की कथा, महत्व और पूजा के शुभ मुहूर्त
- शनि कुंभ राशि में होगा वक्री, जानिए कितना खतरनाक होगा देश दुनिया पर इसका असर
- Shani ki vakri chal 2023 : 17 जून से शनिदेव चलेंगे वक्री चाल, 3 राशियों के हाल हो जाएंगे बेहाल
30 साल बाद बन रहा है शश राजयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, मनोकामना होगी पूर्ण
Shash mahapurush rajyog: शनि ग्रह के कारण बनने वाला शश योग पंचमहायोग में से एक राजयोग है। कुंभ राशि शनि की खुद की राशि है। कुंभ राशि शनि की मूल त्रिकोण राशि भी है। शनि लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित है अर्थात शनि यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में तुला, मकर अथवा कुंभ राशि में स्थित है तो यह शश योग बनता है। अर्थात शश योग तब बनता है जब कुंडली के लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और दसवें घर में शनि अपने स्वयं की राशि (मकर, कुंभ) में या उच्च राशि तुला में मौजूद होता है।
4 नवंबर, 2023 को 8 बजकर 26 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहा है। कुंभ में होने से शनि का शश राजयोग पहले से बना हुआ है। इससे 3 राशि वालों को होगा बेहद फायदा।
वृषभ राशि : आपको अचानक से धनलाभ होगा। सुख-सुविधा और मान-सम्मान बढ़ेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा लोगों की वेतन वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलने से सभी क्षेत्र में तरक्की होगी। व्यापार में मुनाफा कमाने में सफल होंगे।
सिंह राशि : शश योग से आपके आर्थिक हालात में सुधार होकर आय में बढ़ोतरी होगी। पहले से बनाकर रखी गई योजन सफल होगी। प्रापर्टी खरीदी के योग बनेंगे। घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि : शश योग से आपकी राशि को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक हालात में सुधार होगा। परिवार में खुशियां रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल होगी।
