सम्बंधित जानकारी
- 9 फरवरी 2021 को शनि होंगे उदित, 6 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
- 22 जनवरी को शनिदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव
- Gupt Navratri : गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें, काम की बातें
- Sun Transit in Aquarius 2021 : सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर असर
- Kumbh sankranti 2021 : कुंभ संक्रांति कब, जानिए क्या करें जब सूर्य करे राशि परिवर्तन
9 फरवरी 2021 : मकर राशि में शनि हो रहे हैं उदित, इन 6 राशियों को मिलेगी चमकदार सफलता
शनिदेव 5 जनवरी 2021 को मकर राशि में अस्त हुए थे। अब 9 फरवरी (मंगलवार) को रात 12 बजकर 50 मिनट पर उदित होंगे। शनि के उदित होने से 6 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। उदित शनि से 6 राशि वालों को होगा लाभ-
शनि के उदित होने से मेष राशि वालों को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। शनि आपके कर्म भाव में उदित होंगे, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। दोस्तों व परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य बनेंगे। निवेश से भी लाभ होगा।
कर्क राशि वालों को शनि के उदित होने से कई अवसरों की प्राप्ति होगी। यह मौके आपकी नींव को मजबूत करेंगे। शनि के प्रभाव से आपकी बुद्धि व ज्ञान बढ़ेगी। जीवन में शांति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।
कन्या राशि वालों को शनि के उदित होने से मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। बीते समय से चली आ रही स्वास्थ्य परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। रिश्तों में कड़वाहट खत्म होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि वालों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में लाभ का योग बन सकता है। जीवनसाथी को तरक्की मिल सकती है। धन आगमन के योग बनेंगे।
शनि के उदित होने का लाभ मकर राशि वालों को मिलेगा। शनि के प्रभाव से मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यभार बढ़ेगा लेकिन मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। शादी-विवाह के योग बन सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
शनि का उदित होना कुंभ राशि वालों के जीवन में अनुकूल बदलाव लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। आय में बढ़ोत्तरी के योग बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नए कार्यों को करने में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
