सम्बंधित जानकारी
- शुक्र का राशि परिवर्तन : 5 राशियों पर बरसेगा धन, शुक्र को अनुकूल बनाएंगे ये टिप्स
- 31 मार्च को बुध का मेष राशि में प्रवेश, जानिए किसे मिलेगी खुशियां, किसे होगा क्लेश
- शुक्र का मेष राशि में गोचर: किन राशियों का करियर भरेगा उड़ान?
- नौ ग्रहों की महादशा : किस दशा में क्या होता है जानिए एक नज़र
- गोमती चक्र क्या है? होली के दिन इसके उपाय करने से क्या होगा?
15 मार्च को सूर्य-शनि की युति खत्म, 3 राशिवालों को मिलेगी राहत
Zodiac signs astrology: कुंभ राशि में शनि 17 जनवरी से ही विराजमान है। इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य ने भी इसी राशि में गोचर किया और अब सूर्य ने 15 मार्च को अपने शत्रु शनि की राशि कुंभ को छोड़कर अपने मित्र बृहस्पति की राशि में प्रवेश किया है। सूर्य और शनि की इस युति से कई लोगों के जीवन में परेशानियां खड़ी हो गई थी। अब 3 राशियों को इससे राहत मिलेगी।
वृषभ राशि : आपके लिए यह राहत की खबर है। अब सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे। नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कर्क राशि : अब आपका भाग्य साथ देगा और धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग भी बनेंगे। व्यापारी है तो तेजी आएगी। लंबे समय से चला आ रहा आर्थिक संकट दूर होगा।
मकर राशि : आपके लिए सबसे शनि और सूर्य की युति का समाप्त होना सबसे ज्यादा लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन संबंधी समस्या दूर होगी। पारिवारिक वाद विवाद समाप्त होंगे। पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कहीं अच्छी जगह घूमने जाने के योग भी बनेंगे।
कुंभ राशि : आपकी राशि में यह युति बनी थी जिसके चलते आपने जो मानसिक परेशानी झेली थी वह अब दूर होगी। सेहत और व्यवहार में सुधार होगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कार्य में आ रही रुकावटें दूर होगी।
अगला लेख
