सम्बंधित जानकारी
- सितंबर 2019 के राशि परिवर्तन : कौन से बड़े ग्रह बदलेंगे अपना घर, किन 7 राशियों पर होगा शुभ असर
- Shani transit in Sagittarius 2019 : शनिदेव देंगे अब राहत, जानिए मार्गी शनि का आप पर क्या होगा असर
- श्राद्ध पक्ष की अष्टमी को होगी गजलक्ष्मी की पूजा, ये 4 मंत्र देंगे शुभ वरदान
- बहुत रोचक है यह जानकारी, जानिए कौन से दिन, माह और तिथि अच्छी मानी गई हैं
- बुध ने किया राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आप पर असर
Shani margi : शनि ने बदली अपनी चाल, जानिए 12 राशियों के कैसे होंगे हाल
बुधवार,18 सितंबर 2019 से शनि ने अपनी चाल बदल ली है। शनि अभी धनु राशि में वक्री अवस्था में गोचर थे। शनि 30 अप्रैल 2019 से वक्री है। 18 सितंबर 2019 से शनि धनु राशि में वक्री से मार्गी हो गए हैं यानी शनि जो धनु राशि में उल्टा चल रहे थे अब 18 सितंबर से सीधा चलने लगे हैं। शनि के सीधा चलने को शुभ माना जाता है।
दो ग्रह राहु-केतु को छोड़कर 18 सितंबर से सभी ग्रह मार्गी रहेंगे। शनि के मार्गी शनिदेव का वक्री अथवा मार्गी होना पृथ्वीवासियों के प्रति बड़ी घटना के रूप में देखा जाता है। जिस राशि पर भ्रमण करने के मध्य ये वक्री रहते हैं, उन्हें काफी मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। शनि के मार्गी होने से पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होगी। शनि के मार्गी होने से खासतौर पर मेष और सिंह राशि वालों के लिए कई सुखद समाचार मिलेगा।
शनि मार्गी होने से वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। जो काम रूके हुए थे वे पूरे होंगे। कहीं से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी जिसका इंतजार कई दिनों से था।
शनि की चाल बदलने से अन्य राशियों का समय मध्यम रहेगा।
