1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Shakun shastra for diwali

दिवाली की रात को यदि देख लिया इन 5 में से किसी एक प्राणी को तो समझो क्या होगा?

diwali par ya  jeev dekhna shubh hota hai
Diwali shubha Ashubha : दीपावली के दिन क्या देखना शुभ होता है? दिवाली का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन वर्ष की सबसे अंधेरी रात रहती है इसीलिए इस दिन दीये जलाकर अंधकार दूर करने की परंपरा है। कार्तिक अमावस्या की इस रात को यदि आप 5 में से कोई एक प्राणी के दर्शन कर लेते हैं तो समझो की आपके भाग्य खुल गए क्योंकि मान्यता के अनुसार इनके दर्शन करना शुभ माना जाता है।
 
1. उल्लू : दिवाली की रात उल्लू का दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि माता लक्ष्मी की आप पर कृपा होने वाली है।
 
2. छछूंदर : दिवाली की रात को छछूंदर दिखना भी शुभ माना गया है। मान्यता अनुसार इसके दिखाई देने का अर्थ है कि घर की आर्थिक तंगी दूर होने वाली है और अटके या बिगड़े कार्य पूर्ण होने वाले हैं।
 
3. गाय : गाय बहुत ही पवित्र पशु है जिसका दिवाली की रात में दिखाई देने का अर्थ है कि घर में माता लक्ष्मी का आगमन हो गया है। अब सुख और समृद्धि की कमी नहीं रहेगी।
 
4. छिपकली : छिपकली यूं तो कई घरों में घूमती ही रहती है लेकिन यदि दिवाली की रात को यह दिखाई दे तो इससे घर में सुख और समृद्धि आती है।
 
5. बिल्ली : दिवाली की रात को यदि बिल्ली दिखाई दे तो यह माना जाता है कि घर में खुशहाली आने वाली है। यह भी मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक है।
अगला लेख
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के व्रत परिचय और उनका महत्व