सपने में बड़ा ध्वज दिख रहा है तो सफलता के परचम लहराएंगे आप
Sapne me jhanda dekhna
1. सपने में मंदिर के उपर लहराता झंडा या ध्वज दिखाई देने का अर्थ है कि कोई शुभ समाचार मिलेगा। झंडा देखना एक बेहद अच्छा और शुभ स्वप्न माना गया है।
2. झंडे का दिखाई देना इस बात का संकेत भी है कि व्यक्ति के जीवन में धर्म की वृद्धि होने वाली है। कुछ शुभ और सकारात्मक होने वाला है।
3. सपने में झण्डा देखने का मतलब है कि मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
4. यह भी कहा जाता है सपने में ध्वज दिखाई देने का अर्थ है कि कहीं से अचानक धनलाभ होगा।
5. सपने में लहराता बड़ा झंडा दिखाई देने का अर्थ है कि आपके जीवन की रुकावटें खत्म होकर अब सफलता का परचम लहराएगा।
6. कहते हैं कि हरा झंडा दिखाई देना यात्रा कष्ट देगा। पीला झंडा बीमारी आने का संकेत हैं।
7. सपने में लाल झंडा दिखाई देने का अर्थ है कि आप पर कोई संकट आने वाला है तो आप पहले से ही सतर्क हो जाएं।
