सम्बंधित जानकारी
- खंडग्रास सूर्यग्रहण 2020 : जानिए solar eclipse के बारे में 15 खास बातें
- solar eclipse 2020 : 21 जून को खंडग्रास सूर्यग्रहण,जानिए समय और राशियों पर असर
- panchak june 2020 : 11 जून से लग रहा है पंचक, जानिए 10 खास बातें
- मिथुन संक्रांति : मिथुन राशि में सूर्य, जानिए 12 राशियों के लिए कितना शुभ, कितना अशुभ
- Sun transit in Gemini : सूर्य का राशि परिवर्तन,क्या आपकी राशि को होगा लाभ
planet transit in June 2020 : जून माह में कैसी रहेगी ग्रहों की दशा
जानिए कब कौन-सा ग्रह बदलेगा चाल
जून 2020 में चंद्र के अलावा 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। शनि, राहु-केतु राशि नहीं बदलेंगे और बुध मार्गी से वक्री होगा। शुक्र वक्री से मार्गी होगा। ग्रहों की दशा बदलने का असर सभी 12 राशियों पर होता है।
ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए उनसे संबंधित पूजन कर्म करते रहना चाहिए। जानिए जून माह में ग्रहों की दशा कैसी रहेगी....
सूर्य- ग्रहों का राजा सूर्य अभी वृष राशि में है। ये ग्रह 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
चंद्र- चंद्र 2 जून को तुला में आ गया है। 4 जून की दोपहर में ये ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद करीब हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलेगा।
मंगल- माह की शुरुआत में मंगल कुंभ राशि में है। 18 जून को ये ग्रह मीन राशि में जाएगा।
बुध- अभी ये ग्रह मिथुन राशि में स्थित है। 18 जून बुध वक्री हो जाएगा।
गुरु- देवगुरु बृहस्पति मकर राशि में वक्री है। 29 जून को ये ग्रह वक्री रहते हुए धनु राशि में चला जाएगा।
शुक्र- ये ग्रह अभी वक्री है। 25 जून को ये ग्रह मार्गी हो जाएगा।
शनि और राहु-केतु- शनि मकर राशि में वक्री रहेगा। राहु मिथुन में और केतु धनु राशि में रहेगा।
