सम्बंधित जानकारी
- Apri 2020 and astrology: अप्रैल का महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा
- अप्रैल 2020 : जानिए कैसा होगा यह माह, देश, दुनिया, व्यापार और सेहत के लिए
- April Astrology : खूबसूरत और हंसमुख होते हैं अप्रैल में जन्मे युवा
- 14 अप्रैल 2020 : सूर्य के परिवर्तन का होगा हम सब पर असर, 5 राशियों का चमकेगा करियर
- jupiter in Capricorn : 29-30 मार्च को सबसे बड़े ग्रह का राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा असर
planet transit in April 2020: अप्रैल में कौनसे ग्रह बदलेंगे राशि, जानिए सभी ग्रहों की स्थिति
planetary changes
अप्रैल 2020 में ग्रहों की कैसी स्थिति रहेगी आइए जानते हैं --
सूर्य- सूर्य माह की शुरुआत में मीन राशि में है। 13 अप्रैल को ये ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ खरमास भी समाप्त हो जाएगा।
चंद्र-चंद्र 2 अप्रैल की सुबह ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर गया है। 4 तारीख की दोपहर सिंह राशि में जाएगा। इसके बाद हर ढाई दिन में ये ग्रह राशि बदलेगा।
मंगल- इस माह मंगल मकर राशि में रहेगा।
बुध- अभी ये ग्रह कुंभ राशि में है। 7 अप्रैल को ये ग्रह मीन राशि में जाएगा। 24 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश करेगा।
गुरु- देवताओं के गुरु बृहस्पति मकर राशि में ही रहेगा।
शुक्र- पूरे माह ये ग्रह वृष राशि में रहेगा।
शनि- शनि अप्रैल माह में मकर राशि में रहेगा।
राहु-केतु- ये दोनों ग्रह भी राशि नहीं बदलेंगे। राहु मिथुन में और केतु राशि में रहेगा।
क्या करें
सूर्य के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। चंद्र, शुक्र के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। मंगल के लिए लाल मसूर का दान करें। बुध के लिए गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं। गुरु ग्रह के लिए शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं। शनि और राहु-केतु के लिए हर शनिवार तेल का दान करें।
planetary changes
