सम्बंधित जानकारी
- Indian Navy Day 2019: 4 दिसंबर, नौसेना दिवस पर विशेष
- खंडग्रास सूर्य ग्रहण 2019 : साल के अंतिम सूर्य ग्रहण की खास बातें अभी से जान लीजिए
- Solar eclipse 2019 : साल के आखिरी सूर्यग्रहण का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर, जानिए तुरंत
- December 2019 Astrology : इस माह कैसे होंगे देश-विदेश, कारोबार और मौसम के हाल
- guru tara asta : दिसंबर में इस तारीख से नहीं होगी शादी, होगा गुरु का तारा अस्त
अग्नि पंचक शुरू, 8 दिसंबर तक रखें यह सावधानी
इस बार दिसंबर 2019 में 2 पंचक आ रहे हैं। पहला पंचक काल 3 दिसंबर, मंगलवार को शुरू हो चुका है, जो कि अग्नि पंचक कहलाता है।
इन पांच दिनों में कोर्ट कचहरी और विवाद आदि के फैसले, अपना हक प्राप्त करने वाले काम किए जा सकते हैं। इस पंचक में अग्नि का भय होता है। इस पंचक में किसी भी तरह का निर्माण कार्य, औजार और मशीनरी कामों की शुरुआत करना अशुभ माना गया है। इनसे नुकसान हो सकता है।
पंचक आरंभ काल मंगलवार, 3 दिसंबर 00:57:10 बजे पंचक समाप्ति काल रविवार, 8 दिसंबर 01:28:17 बजे तक।
दूसरा पंचक काल सोमवार, 30 दिसंबर को शुरू होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है। ये पंचक शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से इन पांच दिनों में सरकारी कामों में सफलता मिलती है। राज पंचक में संपत्ति से जुड़े काम करना भी शुभ रहता है। 30 दिसंबर का पंचक नववर्ष 2020 में 4 जनवरी तक जारी रहेगा।
पंचक आरंभ काल सोमवार, 30 दिसंबर 09:35:07 बजे पंचक समाप्ति काल शनिवार, 4 जनवरी 10:05:56 बजे तक रहेगा।
