1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Panchak Dates 2021

वर्ष 2021 में कब-कब लगेगा पंचक काल, जानिए एक ही स्थान पर

Panchak Dates 2021
ज्योतिष में आमतौर पर माना जाता है कि पंचक में कुछ विशेष कार्य नहीं किए जाते हैं। हिन्दू मान्यता के अनुसार पंचक का समय अशुभ समय माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में धनिष्ठा से रेवती तक जो 5 नक्षत्र (धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती) होते हैं, उन्हे पंचक कहा जाता है।

पंचक के अंतर्गत आने वाले इन्हीं पांच नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को 'पंचक काल' कहा जाता है। यहां जानिए वर्ष 2021 में कब-कब  लगेगा पंचक, पढ़ें संपूर्ण सूची- 
 
1. 15 जनवरी 2021 से 20 जनवरी 2021 तक। 
2. 12 फरवरी 2021 से 16 फरवरी 2021 तक।
3. 11 मार्च 2021  से 16 मार्च 2021 तक। 
4. 07 अप्रैल 2021 से 12 अप्रैल 2021 तक। 
5. 04 मई 2021 से 09 मई 2021 तक। 
6. 01 जून 2021 से 05 जून 2021 तक।
7. 28 जून 2021 से 03 जुलाई 2021 तक। 
8. 25 जुलाई 2021 से 30 जुलाई 2021 तक। 
9. 22 अगस्त 2021 से 26 अगस्त 2021 तक। 
10. 18 सितंबर 2021 से 23 सितंबर 2021 तक। 
11. 15 अक्टूबर 2021 से 20 अक्टूबर 2021 तक। 
12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 
13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।