1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Mata laxmi mishri ka bhog

Maa lakshmi : मिश्री का यह उपाय कर लिया तो माता लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा अपार धन

Offering of kheel batasha
Mishri ka bhog: हिन्दू धर्म में माता लक्ष्मी की पूजा आराधना बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। माता लक्ष्मी की नित्य पूजा करने से जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है। यदि आप चाहते हैं कि आप पर भी माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो यहां जानिए मिश्री का एक सरल उपाय जिसे करने ने धन समृद्धि बनी रहेगी।
माता लक्ष्मी को मिश्री बहुत पसंद है। माता की विधिवत पूजा करने उन्हें बताशे, हलुआ और खीर के साथ ही मिश्री का भोग लगाए। प्रसाद के रूप में सभी को मिश्री वितरित करें। इससे न सिर्फ आपकी मनोकामना पूर्ण होगी बल्कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहेगा। घर में किसी भी प्रकार से आर्थिक तंगी नहीं रहेगी। यदि आप नौकरी में किसी भी प्रकार की समस्या झेल रहे हैं तो मिश्री का भोग लगाकर उसे प्रसाद रूप में वितरण करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। 
यदि आप शनि के बुरे प्रभाव से परेशान हैं, तो प्रत्येक शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि की पूजा करने के बाद मिश्री के दाने को चीटियों को खिलाना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस उपाय को करने से शनि दोष से भी राहत मिलती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।
खील यानी धान मूलत: धान (चावल) का ही एक रूप है। खील चावल से बनते हैं। भोग के रूप में माता लक्ष्मी को खील के साथ बताशे चढ़ाए जाते हैं। शुक्र ग्रह की देवी मां लक्ष्मी और कालिका हैं। धन-वैभव का दाता शुक्र ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह का प्रमुख धान्य धान ही होता है। शुक्र को प्रसन्न करने के लिए हम लक्ष्मी माता को खील-बताशे का प्रसाद चढ़ाते हैं। इससे अपार धन की प्राप्ति होती है।  
श्वेत और मीठी सामग्री दोनों शुक्र की ही कारक हैं अत: इन दोनों को मिलाकर वास्तव में शुक्र ग्रह को ही अनुकूल किया जाता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर भी शुक्र को अपने अनुसार किया जा सकता है। दीप पर्व पर संभवत: यही कारण है कि खील बताशों के बिना लक्ष्मी पूजन संपन्न नहीं माना जाता है। 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Nautapa 2024 date: 25 मई से नौतपा शुरू, जानें क्या रखना है सावधानी