सम्बंधित जानकारी
- जानिए नवंबर 2017 के शुभ कार्य-सिद्धि योग...
- नवंबर माह का मासिक पंचांग जानने के लिए यहां क्लिक करें...
- वृश्चिक राशि में बुध, जानिए आपके लिए कितना शुभ, कितना अशुभ
- नवंबर 2017 के शुभ मुहूर्त, जानें इस महीने में कब शुरू करें नया कार्य...
- नवंबर माह में निम्न तारीखों पर शुभ कार्य करने से बचें इन 3 राशियों के जातक...
आगामी महीनों में इन तारीखों पर हैं शादी के शुभ मुहूर्त
देव प्रबोधिनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई हैं। आइए जानते हैं कि आने वाले महीनों में कौन सी दिनांक पर हैं शादी के शुभ मुहूर्त...
इस साल नवंबर में 19, 22, 23, 24, 28, 29 और 30 नवंबर को विवाह के विशिष्ट मुहूर्त हैं। दिसंबर में 3, 4, 10, 11 और 12 दिसंबर को विवाह मुहूर्त बन रहे हैं।15 दिसंबर 2017 से 14 जनवरी 2018 तक मलमास रहेगा। मकर संक्रांति के बाद विवाह मुहूर्त शुरू होते हैं किंतु इस बार जनवरी में कोई मुहूर्त नहीं है।
22 जनवरी को बसंत पंचमी को विवाह आयोजन कर पाएंगे, लेकिन लग्न शुद्धि के शुभ मुहूर्त फरवरी में ही मिलेंगे। फरवरी में 4, 5, 7, 8, 9, 11, 18 और 19 तथा मार्च में 3 से 8 और 11 से 13 मार्च को शादियों के मुहूर्त हैं।
