सम्बंधित जानकारी
- नहीं हो रहा है विवाह तो वर्ष 2022 में आजमा लें ये 10 अचूक उपाय
- सिंदूरदान किसे कहते हैं, विशेष मंत्र के साथ जानिए महत्व
- क्यों हो रहा है विवाह में विलंब, जानिए जल्दी शादी करने के उपाय
- विवाह के लिए कौनसा दिन, तिथि और योग शुभ होता है, नहीं टूटेगी शादी
- कब होंगे गुरु-शुक्र अस्त, कब होगी मीन संक्रांति, जानिए किन शुभ कार्यों पर लगेगी रोक
फरवरी माह में कब कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त
वर्ष 2022 (Year 2022) में विवाह (Shubh Vivah) के लिए काफी शुभ मुहूर्त का संयोग बन रहा है। इस साल सिर्फ 3 महीने को छोड़ कर हर महीने शादी के काफी मुहूर्त हैं। वर्ष 2022 में अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में चातुर्मास होने के कारण शुभ विवाह मुहूर्त नहीं है।
पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के साथ ही खरमास (Kharmas) की समाप्ति के बाद 15 जनवरी 2022 के बाद से मांगलिक विवाह (Vivah Muhurat 2022) के शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई थी। जनवरी 2022 में कम ही लग्न मुहूर्त थे। चूंकि फरवरी माह का शुभारंभ हो चुका है। इस माह में 22 फरवरी के बाद गुरु अस्त होने के कारण वैवाहिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। गुरु 22 फरवरी 2022 से कुंभ राशि में अस्त होने होंगे। इस बार फरवरी 2022 में निम्न तारीखों पर शुभ विवाह के मांगलिक कार्य हो सकेंगे।
Vivah Muhurat 2022-फरवरी 2022 में शुभ विवाह मुहूर्त
इस माह 5 फरवरी से लेकर, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख तक ही विवाह के लिए शुभ तिथियां है। इसके बाद मार्च माह में सिर्फ 4 और 9 मार्च को शादी के मुहूर्त रहेंगे तथा होलाष्टक के बाद अप्रैल माह में 14 अप्रैल 2022 से विवाह शुरू हो सकेंगे।
अन्य पंचांग की मानें तो फरवरी 2022 में केवल 5, 11,18 और 19 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त होने की बात कहीं जा रही हैं। आप भी इस माह में विवाह के इच्छुक हैं तो योग्य पंडित से मुहूर्त निकाल कर लाभ उठा सकते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
