सम्बंधित जानकारी
- Kaal Bhairav Jayanti 2025: अष्ट भैरव में से काल भैरव के इस मंत्र से मिलेगा उनका आशीर्वाद
- Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर कौनसा दान रहेगा सबसे अधिक शुभ, जानें अपनी राशिनुसार
- Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर किए जाने वाले दीपदान या स्नान-दान की संपूर्ण विधि
- 2026 की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, भारत में हो सकती है ये बड़ी 7 घटनाएं, रहना होगा संभलकर
- Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?
Margashirsha Month Festival 2025: मार्गशीर्ष माह के व्रत त्योहार, जानें अगहन मास के विशेष पर्वों की जानकारी
Margshrish/ Aghan Maas 2025: इस बार दिनांक 6 नवंबर 2025, दिन गुरुवार से अगहन का महीना आरंभ हो गया है और मार्गशीर्ष/अगहन माह की शुरुआत से ही व्रत और त्योहारों की एक पवित्र श्रृंखला शुरू हो जाती है, जिसमें उत्पन्ना एकादशी, विवाह पंचमी और मोक्षदा एकादशी जैसे प्रमुख पर्व शामिल हैं। इस पूरे माह में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा से अक्षय पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं यहां मार्गशीर्ष महीने में पड़ने वाले त्योहारों की संपूर्ण लिस्ट...ALSO READ: Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए महत्व
मार्गशीर्ष माह में आने वाले सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची:
6 नवंबर: कार्तिक व्रत का पारणा, भेडाघाट मेला, जबलपुर।
8 नवंबर: संकष्टी चतुर्थी (चंद्रो.रा.7.32 पर)।
10 नवंबर: जैन दीक्षा दिवस।
12 नवंबर: प्रदोषव्यापिनी काल भैरवाष्टमी, काल भैरव जयंती।
14 नवंबर: भ. महावीर दीक्षा कल्याणक दिवस, बाल दिवस, नेहरू जयंती, विश्व मधुमेह दिवस।
15 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी, बिरसा मुंडा जयंती।
16 नवंबर: सूर्य वृश्चिक संक्रांति।
17 नवंबर: सौर मार्गशीर्ष प्रारंभ, सोम प्रदोष व्रत, संत तुकड़ोजी महाराज जयंती।
19 नवंबर: श्राद्ध अमावस्या, इंदिरा गांधी, महारानी लक्ष्मीबाई जयंती।
22 नवंबर: दुर्गादास राठौर दिवस, जमादि उस्सानी मास प्रारंभ, वीरांगना झलकारी बाई जयंती।
23 नवंबर: सत्य सांईं जयंती।
24 नवंबर: विनायकी चतुर्थी, गुरु तेग बहादुर दिवस।
25 नवंबर: नाग दिवाली, विवाह पंचमी., श्रीराम विवाहोत्सव।
26 नवंबर: स्कंध, चम्पा षष्ठी व्रत।
27 नवंबर: नंदा सप्तमी, संत तारण तरण जयंती।
28 नवंबर: ज्योतिराव फुले पुण्यतिथि।
29 नवंबर: महानंदा नवमी व्रत।
1 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, जैन पर्व मौन ग्यारस, एड्स जागरूकता दिवस।
2 दिसंबर: अनंग त्रयोदशी पर्व, भौम प्रदोष व्रत।
3 दिसंबर: दादा धूनीवाले निर्वाण दिवस, विश्व दिव्यांग दिवस, राजेंद्र प्रसाद जयंती, भोपाल गैस त्रासदी दिवस।
4 दिसंबर: भगवान दत्तात्रेय जयंती, स्नान दान व्रत पूर्णिमा, ब्रह्मानंद लोधी जयंती, टंट्या भील बलिदान दिवस, नौसेना दिवस।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?
