सम्बंधित जानकारी
- सपने में झमाझम बरसात का अर्थ है बहुत सौभाग्यशाली हैं आप, जानिए पानी देखना क्यों है शुभ
- सपने में कुत्ता काटे तो करीबी देगा धोखा, जानिए सपनों में कुत्ते आने के अलग-अलग अर्थ
- सपने में किस फूल को देखने से क्या मिलेगा फल, क्या होगा आप पर असर
- सपने में दिखने वाले हर जानवर से मिलते हैं भविष्य के शुभ-अशुभ संकेत
- सपने में सफेद जानवर और पक्षी देखें तो खुल जाएगी किस्मत
सपने में भगवान शिव को देखने के हैं शुभ-अशुभ संकेत
नींद में आने वाले सपने आपके अच्छे और बुरे भविष्य की ओर इशारा करते हैं। सपनों में मिले इन संकेतों से आप जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। आज यहां हम जानेंगे कि अगर आपको सपने में भगवान शिव (Lord shiv in Dreams) जी दिखाई देते हैं तो उन सपनों का क्या अर्थ होता है।
जानिए यहां 15 खास स्वप्न फल के बारे में-
1. सपने में आपको शिव जी की जटाओं में चांद दिखाई पड़ना ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक माना जा सकता है।
2. सपने में शिव जी को उग्र रूप में तांडव करते हुए देखना अशुभ स्वप्न कहा जा सकता हैं, क्योंकि यह शिव का रौद्र रूप है, जो उनके क्रोध को दर्शाता है।
3. सपने में शिव जी और सांप का एकसाथ दिखाई देना शुभ संकेत और धनलाभ का संकेत है।
4. अगर आप भी बार-बार सपने में शिव जी का देखते हैं तो इसका अर्थ आपके जीवन में एक खास संदेश आने की पूर्व सूचना है।
5. स्वप्न में शिव मंदिर का दिखाई देना या स्वयं का शिव मंदिर में प्रवेश करना शुभ संकेत माना गया है, इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि किसी रोग के कारण आप परेशान हैं, तो यह रोग शीघ्र ही ठीक होने का संकेत है।
6. सपने में देवों के देव महादेव को त्रिशूल के साथ देखना शक्ति का प्रतीक और शुभ संकेत है, जो जीवन के संकटों का नाश तथा परेशानियों से लड़ने की शक्ति देने वाला माना जा सकता है।
7. अगर आप सपने में भगवान शिव जी से बात करते हुए देखते हैं तो यह स्वप्न बहुत ही शुभ माना गया है।
8. स्वप्न में शिवलिंग देखना बेहद शुभ और जीवन के अशुभ तत्वों का नाश करने वाला माना जाता है।
9. सपने में शिवलिंग दिखने का दूसरा अर्थ आपका अच्छा समय शुरू होने का संकेत और जीवन में लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर करने वाला माना जाता है।
10. सपने में शिव जी त्रिशूल या हाथ में डमरू दिखाई दें तो यह अच्छी खबर मिलने तथा शुभ संकेत माना जाता है।
11. स्वप्न में शिव जी की तीसरी आंख दिखाई देना जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है। यह आपको कार्य में सतर्कता रखने तथा जागरूक रहने के लिए आगाह कर रहा है।
12. सपने में शिवलिंग को देखना आर्थिक सुधार का संकेत है, यह अचानक धन की प्राप्ति का संदेश भी है।
13. अगर आप सपने में भगवान शिव का तांडव नृत्य देखते हैं, तो यह जीवन में चल रही समस्या हल होने का संकेत है।
14. सपने में शिव-पार्वती के एकसाथ दर्शन करने का अर्थ कार्यक्षेत्र या व्यापार में नए अवसर मिलने तथा धनलाभ मिलने का संकेत है।
15. अगर कुंवारे युवक-युवतियां शिव-पार्वती को स्वप्न में देखते हैं तो जल्दी विवाह होने का संकेत बतलाता है।
उपाय- स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर आपने सपने में शिवलिंग के दर्शन किए हो तो आपको शिवालय में जाकर वहां शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए, शिव जी प्रसन्न होकर अपना आशीष प्रदान करेंगे।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Dream Interpretation
