सम्बंधित जानकारी
- लाल किताब में दिए हैं 12 राशि के अनोखे उपाय, पढ़ें क्या है आपकी राशि का उपाय
- चमत्कार हो जाएगा जीवन में इन 11 में से कोई एक चीज घर में लाकर रखें
- नमक के बारे में यह 7 बातें आपको नहीं पता है तो पछताएंगे, दादी मां के टोटके
- इसलिए भी जरूरी है पेड़ हमारे लिए, जानिए लाल किताब क्या कहती है
- सोमवार के टोटके बनाएंगे हर क्षेत्र में विजयी, अवश्य आजमाएं...
लाल किताब की यह 9 सावधानियां जरूर पढ़ें कोई भी उपाय आजमाने से पहले, वरना पछताएंगे
लाल किताब के नाम से आजकल सभी परिचित हैं। इसकी एक खास वजह यह है कि इस में वर्णित सभी उपाय
बहुत सरल और सस्ते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल किताब की कुछ सावधानियां भी हैं। आइए पढ़ते हैं...
बहुत सरल और सस्ते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल किताब की कुछ सावधानियां भी हैं। आइए पढ़ते हैं...
सूर्य ग्रह कुंडली में बलवान होने पर- जातक को सूर्य की वस्तुएं सोना, गेहूं, गुड़ व तांबे का दान नहीं करना चाहिए अन्यथा सूर्य निर्बल हो जाएगा।
चंद्र बलवान होने पर- चांदी, मोती, चावल आदि (चंद्र की वस्तुएं) उपहार या दान में नहीं देने चाहिए।
मंगल बलवान होने पर- मिठाई, गुड़, शहद आदि मंगल की वस्तुएं दूसरों को न तो देने चाहिए न ही खिलाने चाहिए।
बुध बलवान होने पर- कलम का उपहार नहीं देना चाहिए।
बृहस्पति बलवान होने पर- पुस्तकों का उपहार नहीं देना चाहिए।
शुक्र बलवान होने पर- सिले हुए सुंदर वस्त्र, सेंट (परफ्यूम) और आभूषण उपहार में नहीं देने चाहिए।
शनि बलवान होने पर- शनि की वस्तु शराब दूसरों को नहीं पिलानी चाहिए।
राहु को बलवान करने के लिए जातक को सीसे (राहु की वस्तु) की गोली अपने पास रखनी चाहिए। लेकिन इसे किसी को देनी नहीं चाहिए।
केतु को बलवान करने के लिए कुत्ता (केतु का कारक) पालना चाहिए। इन सरल उपायों का आवश्यकतानुसार श्रद्धापूर्वक पालन करने से जातक को ग्रह जनित पीडा़ से मुक्ति मिलती है और जीवन सुखमय होता है।
- अनिरुद्ध जोशी (शतायु)
