सम्बंधित जानकारी
- जन्माष्टमी 2022 का शुभ मुहूर्त कौन सा है?
- जन्माष्टमी पर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त कौन से हैं?
- Kushotpatini Amavasya 2022 : कब है कुशोत्पाटिनी अमावस्या, जानिए महत्व
- सूर्य संक्रांति 2022 आज: 17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में गोचर, 6 राशियों को मिलेगा लाभ
- सूर्य संक्रांति आज : 17 अगस्त 2022 को सूर्यदेव का सिंह राशि में परिवर्तन, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर
श्री कृष्ण को कैसे करें प्रसन्न, 10 उपाय आजमाएं जन्माष्टमी पर
जन्माष्टमी पर्व (shri krishna janmashtamishri) यानी कान्हा का जन्म उत्सव पूरी दुनिया में परंपरागत रूप से मनाया जाता है। इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ पर्व 19 अगस्त 2022, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
आइए यहां जानते हैं इस दिन किए जाने वाले 10 आसान उपायों के बारे में। ये उपाय करने से चारों तरफ से धन-संपदा, समृद्धि, सफलता मिलने लगती है तथा भाग्य के द्वार खुलते हैं।जानिए यहां- Janmashtami Celebrations
1. चांदी की बांसुरी :
इस दिन चांदी की बांसुरी को लाकर कान्हा को चढ़ाएं। बाद में पूजन संपन्न होने के बाद इसे अपने पर्स में हिफाजत से रखें।
2. माखन-मिश्री :
जन्माष्टमी के दिन माखन और मिश्री का भोग लगाकर 1 साल से छोटे बच्चों को अपनी अंगुली से चटाएं।
3. झूला :
इस दिन सुंदर सुसज्जित झूला लाकर उसमें कान्हा जी बिठाएं।
4. राखी :
कान्हा जी और बलराम जी को राखी बांधें।
5. तुलसी :
कान्हा पूजन में तुलसी का प्रयोग जरूर करें।
6. शंख :
जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के नंदलाल स्वरूप का शंख में दूध डालकर अभिषेक करें।
7. फल व अनाज :
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन धार्मिक स्थल पर जाकर फल और अनाज दान करें।
8. गाय-बछड़ा :
इस दिन गाय-बछड़े की नन्ही प्रतिमा लाने से भी धन और संतान संबंधी चिंताएं दूर होती हैं।
9. मोर पंख:
मोर पंख श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। अत: जन्माष्टमी पूजन में इसे जरूर चढ़ाएं।
10. हरसिंगार :
हरसिंगार, पारिजात या शैफाली के फूल श्रीकृष्ण को बहुत पसंद है। अत: श्री कृष्ण पूजन में इनका प्रयोग अवश्य करें।
Lord Krishna Worship
ALSO READ: जन्माष्टमी 2022 का शुभ मुहूर्त कौन सा है?
