सम्बंधित जानकारी
- क्या है चार युगों का सच, जानिए हर युग का महत्व
- जब आप स्पर्श करते हैं स्त्री का यह अंग, तो हो जाती हैं देवी नाराज...
- किचन में छुपा है अरबपति बनने का राज, रसोई में तवे को ऐसे रखें आज, 12 काम की बातें
- अगर आप जानते हैं वार अनुसार ये टोटके, तो आपको मालामाल बनने से कोई नहीं रोक सकता
- कोई आकर्षित नहीं होता, किसी को आपसे प्रेम नहीं है तो समझिए शुक्र कमजोर है, यह 5 उपाय बहुत काम के हैं
16 दिसंबर से खरमास, नहीं करें फिर किसी भी तरह के मंगल कार्य, जानिए क्यों। kharmas 2018
16 दिसंबर से 'मलमास' -
हिन्दू परम्परा में मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। हमारे सनातन धर्म में प्रत्येक कार्य के लिए एक अभीष्ट मुहूर्त निर्धारित है। वहीं कुछ अवधि ऐसी भी होती है जब शुभ कार्य के मुहूर्त का निषेध होता है। इस अवधि में सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं। ऐसी ही एक अवधि है- 'मलमास' जिसे 'खरमास' भी कहा जाता है।
क्या होता है 'मलमास'-
जब सूर्य गोचरवश धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो इसे क्रमश: धनु संक्रांति व मीन संक्रांति कहा जाता है। सूर्य किसी भी राशि में लगभग 1 माह तक रहते हैं। सूर्य के धनु राशि व मीन राशि में स्थित होने की अवधि को ही 'मलमास' या 'खरमास' कहा जाता है। 'मलमास' में सभी प्रकार के शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, गृहारंभ व गृह प्रवेश के साथ व्रतारंभ एवं व्रत-उद्यापन आदि वर्जित रहते हैं।
कब तक रहेगा 'मलमास'-
इस माह दिनांक 16 दिसंबर 2018, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी से 'मलमास' प्रारंभ होकर दिनांक 14 जनवरी 2019 पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि तक रहेगा। 'मलमास' प्रभावी होने के कारण इस अवधि में समस्त शुभ कार्यों का निषेध रहेगा।
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
