सम्बंधित जानकारी
- बृहस्पति का मेष राशि में उदय, जानिए 12 राशियों पर इसका क्या होगा असर
- 22 अप्रैल को 4 ग्रहों ने बदली चाल, 4 राशियों के जीवन में होगा बड़ा सुधार
- गुरु ग्रह 22 अप्रैल 2023 को कितनी बजे राशि बदल रहे हैं, किस राशि में है गोचर, क्या होगा असर
- Janaki Jayanti : माता सीता के शुभ मंत्र कौन से हैं?
- Mohini Ekadashi 2023: कब है मोहिनी एकादशी? पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व और व्रत पारण समय
गुरु के गोचर से किन 5 राशियों की मनोकामना होगी पूरी?
Guru ka mesh rashi me gochar 2023 : 22 अप्रैल 2023 को बृहस्पति ग्रह ने मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश किया था और 27 अप्रैल तो इसी राशि में उसका उदय हुआ है। मेष राशि में गुरु, सूर्य और बुध के साथ राहु का होना शुभ नहीं माना जाता। गुरु और राहु के योग से गुरु चांडाल योग बन रहे हैं। ऐसे में सभी राशियों के लोगों को मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। परंतु फिर भी 5 राशियां ऐसी हैं जिनकी मनोकामना पूर्ण होगी।
1. मेष राशि : आपकी राशि में बुध, सूर्य, राहु और गुरु की युति प्रथम भाव में होगी। यह दुर्लभ संयोग जब रहेगा तो आप हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपमें ऊर्जा में वृद्धि होगी। हलांकि आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि कोई आपकी छवि खराब कर सकता है। आपको सेहत का ध्यान भी रखना होगा। संभावना है कि वेतनवृद्धि के साथ आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलेगा।
2. मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें में यह युति बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
3. सिंह राशि : आपकी राशि के 9वें भाव में युति बन रही है जो भाग्य को जागृत करेगी। हर क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में आप तरक्की करेंगे और व्यापारी हैं तो आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। पिता से संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।
4. धनु राशि : आपके लिए यह युति शुभ मानी जा रही है जो साहस और आत्मविश्वास का संचार करेगी। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी।
5. मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में में यह युति बन रही है। आपकी वाणी और संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। बचत में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मुनाफा मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।
