सम्बंधित जानकारी
- भारत की इन लोकेशन्स पर कम बजट में करें अपने हनीमून की प्लानिंग, देखने को मिलेंगे विदेश जैसे नजारे
- शादी के 2 साल बाद भी पति ने नहीं मनाई सुहागरात, पत्नी पहुंची थाने, FIR दर्ज
- सुहागरात पर पति की हैवानियत, दुल्हन की हो गई मौत, हालत देख डॉक्टर भी दंग
- Ira Khan ने शेयर की हनीमून की रोमांटिक तस्वीरें, पति संग समंदर किनारे एंजॉय करती आईं नजर
- हनीमून के लिए गोवा के बजाए अयोध्या ले गया पति, पत्नी ने मांगा तलाक
21 जून को दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून, हनीमून के लिए है बेस्ट दिन
strawberry moon
स्ट्रॉबेरी मून का नाम अमेरिकी खगोल वैज्ञानिकों ने इस महीने पकने वाली जंगली स्ट्रॉबेरी से लिया है। यह भी कहते हैं कि उत्तरी अमेरिका के एल्गोनक्विन आदिवासियों ने इसका नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा था, क्योंकि ये वक्त स्ट्रॉबेरी फल की कटाई का होता है। स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून, हनीमून और रोजमून भी कहा जाता है।
स्ट्रॉबेरी मून का क्या है हनीमून से संबंध?
कई यूरोपीय देशों में स्ट्रॉबेरी मून को हनीमून के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि जब भी पृथ्वी का वार्षिक अपसौर और पूर्णिमा होता है, उस वक्त शहद के छत्ते तैयार हो गए होते हैं। वह वक्त किसानों के लिए छत्तों से शहद निकालने का होता है। शहद को अंग्रेजी में हनी कहते हैं। इसलिए इसे हनीमून के नाम से भी जाना जाता है। इसी समय दुनियाभर में कई देशों में शादियां होती हैं। शादियों के बाद अक्सर लोग हनीमून मनाने कहीं न कहीं जाते हैं। इसलिए इस दिन को हनीमून के लिए बेस्ट दिन माना जाता है।ALSO READ: Vat Savitri Purnima : वट सावित्री पूर्णिमा व्रत रखने से पहले जान लें ये 10 खास बातें
पूर्णिमा के दिन चंद्राम धरती के सबसे करीब होता है इसलिए भी पूरा चांद नजर आता है। चांद का धरती के जल से संबंध है। जब पूर्णिमा आती है तो समुद्र में ज्वार-भाटा उत्पन्न होता है, क्योंकि चंद्रमा समुद्र के जल को ऊपर की ओर खींचता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस दिन चन्द्रमा का प्रभाव काफी तेज होता है।
