सम्बंधित जानकारी
- Gudi padwa 2024: हिंदू नववर्ष 2081 पर जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का भविष्यफल
- Gudi padwa 2024: हिंदू नववर्ष कैसे मनाते हैं, जानें गुड़ी पड़वा की पूजा विधि
- Gudi padwa 2024 date : हिंदू नववर्ष पर 4 राशियों को मिलेगा मंगल और शनि का खास तोहफा
- 30 वर्षों बाद हिंदू नववर्ष 2024 की शुरुआत राजयोग में, 4 राशियों के लिए नया वर्ष शुभ
- Chaitra month 2024 | हिंदू कैलेंडर का पहला माह चैत्र मास शुरू, जानें महत्व
Hindu nav varsh 2024 : 30 साल बाद दुर्लभ संयोग और राजयोग में होगी हिंदू नववर्ष की शुरुआत
Hindu New Year 2081: चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह 09 अप्रैल 2024 मंगलवार से प्रारंभ होगा। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 प्रारंभ होगा। इस बार 30 वर्षों के बाद वर्ष की शुरुआत दुर्लभ संयोग और 3 राजनयोग में हो रही है। किसी भी प्रकार का शुभ कार्य इस किया जा सकता है या किसी शुभ काम की शुरुआत की जा सकती है।
वर्ष का परिणाम : इस वर्ष का राजा मंगल, मंत्री शनि और वर्ष का नाम पिंगला है। इस वर्ष 7 विभाग क्रूर ग्रहों को और 3 विभाग शुभ ग्रहों को मिले हैं। मंगल के राजा और शनि के मंत्री होने से यह वर्ष बहुत ही उथल पुथल वाला रहेगा। शासन में कड़ा अनुशासन देखने को मिलेगा।
नवसंवत्सर का प्रवेश धनु लग्न में होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि, सिद्धि योग, वैधती योग के साथ ही रेवती नक्षत्र रहेगा। धनु लग्न होने से उत्तर पूर्व दिशा में सुख समृद्धि रहेगी, मध्यक्षेत्र में वर्षा की अधिकता रहेगी। पश्चिम में खाद्य वस्तुएं सस्ती होगी। वरुण नाम का मेघ बारिश कराएगा।
शुभ योग : इस दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, पुष्य नक्षत्र योग, आयुष्यमान योग का निर्माण हो रहा है। रेवती और अश्विनी नक्षत्र भी संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा गुरु की राशि मीन में होंगे। शुक्ल योग प्रात: 9 बजकर 18 मिनट तक इसके बाद ब्रह्म योग 9 बजकर 19 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजे तक रहेगा।
राजयोग : शनि के स्वराशि में होने शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा के साथ गुरु के होने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। सूर्य शुक्र की युति से राजभंग योग का निर्माण भी हो रहा है।
शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल 2024
ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 03.56 से प्रातः 04.44 तक
प्रातः संध्या- 04.20 से प्रातः 05.32 तक
अभिजीत मुहूर्त- 11.06 पूर्वाह्न से 11.54 पूर्वाह्न तक
विजय मुहूर्त- 01.30 अपराह्न से 02.17 अपराह्न तक
