सम्बंधित जानकारी
- 19 फरवरी से 20 मार्च तक कुंभ राशि में अस्त रहेंगे गुरु, 6 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू
- 19 फरवरी से 32 दिन तक कुंभ राशि में अस्त होंगे गुरु, 5 राशियों के जीवन में तनाव होगा शुरू
- शनि का नक्षत्र परिवर्तन: 18 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, मिटेगा 4 राशियों का क्लेश
- कुंभ राशि में शनि का होगा आगमन, 4 राशियों को मिलेगा खूब सारा धन
- वर्ष 2022 में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से 3 राशियों को मिलेगी राहत
शनि देव की राशि में अस्त हुए गुरु, 6 राशियों के अच्छे दिन अब होंगे शुरू, 6 राशियां ध्यान रखें जरूर
Guru Tara sets and rises
6 राशियों पर होगा सकारात्मक असर :
1. मेष राशि (Aries): गुरु आपकी राशि के एकादश भाव में अस्त हो गए हैं। इस दौरान शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी और करियर में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। व्यापारी हैं तो धनलाभ होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
2. मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के दसवें भाव में गुरु अस्त गए हैं। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
3. सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के सप्तम भाव में गुरु अस्त होंगे। इस दौरान करियर के अच्छे अवसार प्राप्त गए हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। व्यापारियों की आमदानी में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखमय गुजरेगा।
4. तुला राशि (Libra): आपकी राशि के पंचम भाव में गुरु अस्त गए हैं। इस दौरान आपको करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा।
5. धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि के तृतीय भाव में गुरु अस्त गए हैं। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे और व्यापार में विस्तार होगा। करियर के लिहाज से यह अवधि आपके अनुकूल है। किसी कार्य के लिए यात्रा के योग भी बनेंगे। अलग-अलग माध्यमों से आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
6. कुंभ ( Aquarius ): आपकी राशि के लग्न अर्थात प्रथम भाव में गुरु अस्त हो गए हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बगेगा। व्यापार में मुनाफा अच्छा होगा। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपमें अहंकार बढ़ जाएगा।
6 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक असर :
1. वृषभ (Taurus) : गुरु आपकी राशि के दसवें भाव में अस्त गए हैं। दसवें भाव में गुरु नीच का होता है। आपके कार्यक्षेत्र में आपको नकारात्मक परिणाम देखने को मिले सकते हैं। अचानक से नौकरी में बदलाव हो सकता है। अचानक से व्यापार में घाटा हो सकता है। आर्थिक मोर्चों पर झूझना पड़ सकता है।
2. कर्क (Cancer): गुरु आपकी राशि के आठवें भाव में अस्त गए हैं। इससे आपको हर कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में नुकसान होगा। नौकरीपेशा हैं तो सतर्क रहें। व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
3. कन्या (Virgo): गुरु आपकी राशि के छठे भाव में अस्त गए हैं। नौकरी को लेकर आप परेशान रहेंगे, बदलाव होने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में समस्याएं उत्पन्न होगी। अनावश्यक खर्चे बढ़ जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होगा। सेहत का ध्यान रखें।
4. वृश्चिक (Scorpio): गुरु आपकी राशि के चौथे भाव में अस्त गए हैं। जिसके कारण आपकी सुख सुविधाओं में कमी आएगी और आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों और मित्रों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
5. मकर (Capricorn) : गुरु आपकी राशि के दूसरे भाव में अस्त गए हैं। इससे पारिवारिक समस्याएं बढ़ जाएगी। नौकरी में मनचाहा परिणाम नहीं निकलेगा। सतर्क नहीं रहे तो चुनौति का सामना करना पड़ेगा। व्यापारी हैं तो मनमुताबिक मुनाफा नहीं होगा।
6. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि के द्वादश भाव में गुरु अस्त गए हैं। यहां स्थित गुरु के परिणाम कुछ भी हो सकते हैं। यहां स्थित गुरु के मिलेजुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। फिर भी इस दौरान यदि आप नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मी और अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सुखद और सहयोगपूर्ण रह सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है और व्यापार में मेहनत का फल मिलने की संभावना है।
डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।
