सम्बंधित जानकारी
- Mercury Transit in Libra : बुध का गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या हो रहा है असर
- Mars Transit : वक्री मंगल का आपकी राशि पर क्या हो रहा है असर
- Planet transit in September : सितंबर माह में 7 ग्रहों का राशि परिवर्तन
- सितंबर 2020 क्यों है खास , जानिए कब है नवरात्रि, दशहरा और दीपावली
- राहु की बिगड़ेगी चाल, जानिए क्या हो सकते हैं उपाय
मार्गी गुरु से 6 राशि वालों का शुभ समय शुरू, जानिए किसे होगा फायदा
13 सितंबर, रविवार को गुरु धनु राशि में मार्गी हो गया है और 20 नवंबर को मकर राशि में जाने तक मार्गी ही रहेगा।
122 दिन वक्री स्थिति में रहने के बाद गुरु ग्रह 13 सितंबर को मार्गी हो गया है। मार्गी का मतलब है कि पृथ्वी से देखने पर सीधी चाल से चलता हुआ दिखाई देगा। गुरु के मार्गी होने का असर देश व राशियों पर भी हो रहा है।
6 राशियां ऐसी हैं जिन पर गुरु के मार्गी होने का बहुत अच्छा प्रभाव हो रहा है। जानते हैं वे कौन सी राशि हैं-
इन 6 राशियों को होगा गुरु के मार्गी होने का फायदा
मेष
व्यापार में फायदा होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारियों तारीफ मिलेगी। अध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा।
वृषभ
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धन के मामले में लाभ होगा। संतान के भविष्य की चिंता खत्म होगी।
सिंह
परिवार में नया सदस्य आ सकता है। छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। रिश्तों में सुधार आएगा। नए अवसरों की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक
पैतृक संपत्ति का विवाद हल होगा, आय बढ़ेगी, जो लोग नौकरी खोज रहे हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है।
मकर
ऑफिस और कारोबार दोनों में ही समय अच्छा रहेगा। परिवार में भाई-बहनों का साथ मिलेगा। गरीबों की मदद करने की प्रेरणा मिलेगी।
कुंभ
आय बढ़ेगी, ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। जो भी काम हाथ में लेंगे सफलता हाथ लगेगी।
शेष राशियों के लिए शुभ संकेत नहीं है लेकिन बहुत बुरे भी नहीं है। अत: अन्य राशियां सावधानी रखें।
