1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Elephant Dream

ऐश्वर्य का प्रतीक है ऐरावत हाथी, सपने में दिखाई दे तो हो सकती है धन की बारिश, जानिए 10 स्वप्न फल। Elephant Dream Interpretation

Elephant Dream
ऐरावत हाथी इस नाम को सुनते ही ऐश्वर्य और सौभाग्य का अनुभव होता है। ऐरावत वास्तव में इंद्र के हाथी का नाम है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सपने में हाथी को देखना शुभ व हितकारी माना जाता है।

अगर आपने भी सपने में हाथी को देखा है तो जानिए क्या मिलने वाला है उसका फल :- 
 
1. सपने में हाथी दिखाई देना ऐश्वर्य तथा सौभाग्य बढ़ाने के साथ ही सुख-समृद्धि का सूचक है। 
 
2. अगर स्वप्न देखने वाला हाथी पर सवारी करता दिखाई दे तो यह घर में सुख-शांति, वैभव-वृद्धि, परिवार वृद्धि का प्रतीक है। 
 
3. अगर आप स्वप्न में खड़ा हाथी देखने से किसी कार्य में बाधा आ सकती है। 
 
4. सपने में हाथी-हथिनी का जोड़ा दिखाई दे तो दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। 
 
5. ऐरावत हाथी दिखाई दे तो यश में वृद्धि, कोई चमकदार उपलब्धि या राज्य से सम्मान प्राप्ति के शुभ संयोग बनते हैं। 
 
6. गर्भवती स्त्री यदि हाथी को सपने में देखें तो भाग्यशाली संतान आगमन के योग बनते हैं।
 
7. सपने में मस्त झूमता हुआ हाथी देखें तो धनवृद्धि अवश्यंभावी है। 
 
8. अगर सपने में हाथी द्वारा हमला करने या हाथी से डर रहे हैं तो इसका मतलब आपको जीवन में आनेवाली कठिनाइयों को दूर करके आगे बढ़ना होगा।
 
9. सपने में अगर हाथियों के झुंड दिखाई दें तो यह सपना अपार धन वृद्धि का संकेत देता है।
 
10. अगर आपका सपना सिर्फ अकेले हाथी का है तो यह आपको साधारण जीवन जीने की सलाह देता है।

संकलन- राजश्री कासलीवाल 

अगला लेख
'मंगल' भाव से रचें सुख व शांति का सतयुग