1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Dreams of Wedding

अगर आपको आ रहे हैं यह सपने तो समझो बजने वाली है शहनाई

Dreams of Wedding
शादी के सपने हर युवा मन देखता है। लेकिन कुछ सपने गहरी नींद में आकर संकेत देते हैं शादी होने का.. आइए जानते हैं क्या हैं वह सपने...  
 
1. सपने में कशीदाकारी हुए कपड़े या वस्त्र को देखने पर सुंदर एवं सुशील स्त्री की प्राप्ति हो सकती है।
 
2. सपने में सोने के आभूषण उपहार में मिले तो समझें कि शीघ्र शादी होने जा रही है।
 
3. प्रेमी युगल स्वप्न में यदि अपने आपको बगीचे में घूमता हुआ देखे तो प्रेम-प्रसंग में शीघ्र सफलता मिलती है।
 
4. सपने में बिल्ली को देखना प्रेम संबंधों या दाम्पत्य जीवन में दरार आने की संभावना आ सकती है।
 
5. सपने में मोर पंख या बांसुरी देखना शीघ्र उत्तम परिणय सूत्र में बंधने की निशानी है।
 
6. सपने में यदि कोई युवती अपने प्रेमी या किसी युवक के साथ घूमते हुए दिखाई दे तो यह समझे कि शीघ्र उसके घर शहनाई बजने वाली है।

अगला लेख
सिर्फ यह फूल ही नहीं बल्कि उसकी पेंटिंग भी करवा सकती है बेटी की शादी