दान देने से पहले आपको जानना जरूरी है ये विशेष काम की बातें...
* जानिए कौन है दान के देवता, कैसे करें दान, कैसे दें दक्षिणा...
पुरुषोत्तम मास के देवता श्रीहरि विष्णु हैं। अत: जिन कार्यों के कोई देवता नहीं है तो उनका दान भगवान विष्णु को देवता मानकर देने का बहुत महत्व माना गया है।
हमारे धर्मों में जप, तप, दान और यज्ञ का बड़ा महत्व माना गया है। ग्रहों का दान, गोदान, कन्या दान, सोना-चांदी, खाने-पीने की वस्तुएं तथा दवा-औषधि आदि का दान बहुत ही लाभदायी और महापुण्यकारी माना गया है। इनमें से खास तौर पर सोना-चांदी, गोदान तथा कन्या दान को हमारे शास्त्रों ने दान की श्रेष्ठ श्रेणी में रखा है। आइए जानें कैसे दें दान और कौन हैं उनके देवता :-
कौन हैं दान के देवता : दान में जो चीज दी जा रही है, उसके अलग-अलग देवता कहे गए हैं।
* सोने के देवता अग्नि है, दास के प्रजापति है।
* गाय के देवता रूद्र हैं।
* जिन कार्यों के कोई देवता नहीं है, उनका दान विष्णु को देवता मानकर दिया जाता है।