सम्बंधित जानकारी
- धनतेरस क्यों मनाया जाता है, पढ़ें विशेष जानकारी
- धनतेरस के दिन क्यों जलाते हैं यम का दीपक? यहां जानिए विशेष कथा
- धनतेरस की लोककथा : विष्णु भगवान ने क्यों दिया देवी लक्ष्मी को इतना बड़ा शाप
- धन बरसेगा धनतेरस पर अगर राजा बलि और वामन अवतार की यह कथा सुन ली आपने
- धनतेरस पर 13 दीपक जलाकर 13 बार पढ़ें इस मंत्र को... धनकुबेर खजाना खोल देंगे आपके लिए
धनतेरस 2018 : धनतेरस पर इन मुहूर्त में करेंगे खरीदी, तो घर में साल भर बनी रहेगी बरकत। dhanteras 2018 muhurat
हिन्दू धर्म में दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसे भगवान धन्वन्तरि के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इस दिन को भगवान कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी की अराधना से जोड़ा जाता है। इनकी पूजा कर धनवान बनाने के लिए प्रार्थना की जाती है। इस साल धनतेरस 5 नवंबर 2018 को है। इस दिन नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
सुबह 10:30 बजे से 1:30 तक
शाम 7:30 बजे से 9 बजे तक।
कैसे करें पूजा
सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवानजी की फोटो स्थापित करें।
चांदी या तांबे के छोटे चम्मच से जल अर्पित करें।
भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।
हाथ में अक्षत-फूल लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।
