3 जून शुक्रवार को मार्गी हुए बुध, 7 राशियों के लिए शुभ, 5 के लिए अशुभ
Budh grah Mercury
बुध का मार्गी होना 7 राशियों के लिए शुभ :
1. मेष : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में हुए मार्गी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए अच्छा मुनाफा कमाने का समय है। नौकरीपेशा के लिए सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
2. कर्क : बुध आपकी राशि के 11वें भाव में हुए मार्गी। आपकी आमदानी बढ़ जाएगी। सेहत में सुधार होगा। तनाव मुक्त रहेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां रहेगीं।
3. सिंह : बुध आपकी राशि के 10वें भाव में हुए मार्गी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने का समय है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
4. तुला : बुध आपकी राशि के अष्टम भाव में हुए मार्गी। बुध का यह गोचर शुभ रहने वाला सिद्ध हो सकता है। आप कई माध्यमों से लाभ अर्जित कर सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में विस्तार होगा। सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
5. धनु : बुध आपकी राशि के छठे भाव में हुए मार्गी। इस गोचर से आपको मिश्रित फल मिलेंगे। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में औसत समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव भी रहेगा।
6. कुंभ : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में हुए मार्गी। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। व्यापार में यह अच्छा समय रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।
7. मीन : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में हुए मार्गी। आपको भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। करियर में सपलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।
Today Rashifal

