सम्बंधित जानकारी
- Budhaditya yoga 2022 : 14 से 25 अप्रैल तक मेष राशि में बनेगा बुधादित्य योग,4 राशियों की चमकेगी किस्मत
- बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर 4 राशियों को रहना होगा सतर्क
- आज बुध बदलेंगे अपना घर, मेष से लेकर मीन तक होगा ये शुभ-अशुभ असर
- बुध का मेष राशि में गोचर : 8 अप्रैल से 8 राशियों को मिलेगा शुभ फल 4 को रहना होगा सतर्क
- 8 अप्रैल को बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर 4 रशियों के लिए बेहद ज्यादा फायदेमंद
बुध ने शुक्र के घर में कर लिया है प्रवेश, इन 6 राशियों के मिट जाएंगे क्लेश
Mercury transit in Taurus 2022
1. मेष राशि (Aries) : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर वाणी में सुधार करेगा और नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे लेकिन आर्थिक रूप से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलह दी जाती है कि कहीं भी साईन करने के पहले दस्तावेज को जरूर अच्छे से पढ़ लें।
2. वृषभ राशि (Taurus) : बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का गोचर शुभ फलदायी है। दांपत्य जीवन आनंददायक गुजरेगा। साझेदारी के कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। भवन का नवीनीकरण होगा या भवन खरीदने के योग हैं। प्रसिद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
3. कर्क राशि (Cancer) : आपकी राशि के एकादश यानी 11वें भाव में गोचर करेगा। आपकी आमदानी में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं। निवेश के लिए अच्छा समय है। व्यापार में विस्तार की संभावना है। परिवार में खुशियां रहेंगी और सामाजिक संपर्क का विस्तार होगा।
4. सिंह राशि (Leo) : बुध आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा और आप पहले की अपेक्षा और बेहतर रूप में कार्य करने में सक्षम होंगे। प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं। व्यापारी हैं तो यह समय व्यापार में विस्तार करने का है। परिवार में भी संबंधों में सुधार होगा।
5. कन्या राशि (Virgo) : बुध आपकी राशि के नवम यानी 9वें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार, करियर और नौकरी के लिए अनुकूल समय है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे या बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलेगी। परिवार के लोगों से प्यार और सम्मानपूर्वक व्यवहार करें और खर्चों पर नियंत्रण करें।
6. धनु राशि (Sagittarius) : बुद आपकी राशि के षष्टम यानी छठे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति की संभावन है। व्यापारी हैं तो आय के अन्य स्रोत पैदा होंगे। नया कार्य करने के लिए अनुकूल समय है। करियर में सफलता मिल सकती है। हालांकि कड़ी मेहनत करना होगी।
