1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Bhadli Navami Muhurat 2023

भड़ली नवमी 2023 के शुभ मुहूर्त और खरीदी के अच्छे संयोग

bhadli navami 2023 date
Bhadli Navami 2023 
 

आज 27 जून, मंगलवार को भड़ली नवमी‎ (Bhadli Navami 2023) पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह वह तिथि है, जो अबूझ मुहूर्त की श्रेणी में आती है। जब बिना कोई मुहूर्त देखें मांगलिक कार्य, शुभ विवाह, शुभ प्रसंग संपन्न किए जा सकते हैं।

बता दें कि आज गुप्त नवरात्रि का समापन भी होगा।‎ इस बार भड़ली नवमी तिथि पर रवि नामक शुभ योग बनने के कारण इस तिथि का महत्व और भी बढ़ गया है। आज के दिन अमृत काल रहेगा तथा हस्त और चित्रा नक्षत्र में भड़ली नवमी मनाई जाएगी।
 
हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक इस बार आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 27 जून से शुरू होकर 28 जून 2023 को समाप्त होगी। आइए यहां जानते हैं शुभ मुहूर्त और संयोग- 
 
भड़ली नवमी 2023 के शुभ मुहूर्त : 
 
आषाढ़ शुक्ल नवमी का प्रांरभ- 27 जून 2023, दिन मंगलवार को सुबह 02.04 मिनट से शुरू, 
आषाढ़ शुक्ल नवमी का समापन- 28 जून 2023, बुधवार को सुबह 03.05 मिनट पर। 
उदयातिथि के अनुसार भड़ली नवमी पर्व 27 जून 2023 को।
 
शुभ संयोग : Bhadli Navami 2023 Shubh Yog
 
'रवि योग' खरीदारी के लिए आज का शुभ संयोग: आज आप नए घर की नींव या भवन, संपत्ति, नई यात्रा, नया वाहन तथा सोना-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। 
 
आज का शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक।
 
आज का राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेख
जुलाई माह 2023 में ग्रह परिवर्तन : कौन सा ग्रह किस राशि में करेगा प्रवेश?