सम्बंधित जानकारी
- आंवला नवमी 2022 : जानिए इस दिन का महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत की सरल विधि
- Akshaya Navami : आंवला नवमी के दिन पेड़ के नीचे भोजन क्यों किया जाता है?
- Amla Food Recipes: आंवला नवमी पर बनाएं ये 6 खास व्यंजन, रहेंगे हमेशा स्वस्थ
- आंवला सेवन करने से क्या होगा? जानिए 9 फायदे
- अयोध्या : अब रामलला की जागरण आरती में शामिल हो सकेंगे भक्त
घर में आंवला पेड़ है तो क्या होगा?
आजकल लोग घर में अपने आंगन, बगीचे, गैलरी या गमले में आंवला का पेड़ उगा रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि लोगों ने कोरोनाकाल के दौरान यह समझा की इम्यूनिटी का पॉवरफूल होना कितना जरूरी है। इसीलिए 2020 की अपेक्षा 2022 में आंवले के पौधे की डिमांड तीन गुना बढ़ गई है। आओ जानते हैं कि वास्तु और ज्योतिष के अनुसार घर में आंवले का पेड़ होने से क्या होता है।
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आंवले का पेड़ लगाना शुभ होता है। इस पेड़ को घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
2. मान्यता के अनुसार आंवले के पेड़ की जड़ में श्रीहरि विष्णु का वास होता है। इसलिए इसकी पूजा करना चाहिए।
3. आंवले का पेड़ घर में होने से सुख, समृद्धि के साथ ही शांति बनी रहती है।
4. यह पेड़ हर तरह के रोग को मिटाने की क्षमता रखता है और हर तरह के शोक को दूर रखता है।
5. यह पेड़ अपने आसापास के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाता है।
6. इस पौधे की देखभाल किसी मंदिर की तरह करना होती है। इसके आसपास किसी भी प्रकार का कचरा जमा न होंने दें।
7. आंवला नवमी या अक्षया नवमी पर इस पेड़ की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामना पूर्ण होती है।
8. पौराणिक मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी के आंसूओं से आमलकी यानी आंवले का वृक्ष उत्पन्न हुआ था।
9. आंवले का एक वृक्ष लगाने से जातक को राजसूय यज्ञ के बराबर का फल मिलता है।
10. कहते हैं कि यदि कोई स्त्री शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर उसका पूजन करती है तो वह जीवनभर सौभाग्यशाली बनी रहती है।
