सम्बंधित जानकारी
- एयर इंडिया प्लेन क्रैश में इंदौर की बहू की मौत, पति से मिलने लंदन जा रही थी
- क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी क्या बचता है DNA?
- क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य
- ईरान पर इजराइल के अटैक से भारतीय बाजार लहूलुहान
- जब मेहर बाबा ने पहले ही दे दिया था विमान दुर्घटना का संकेत, जानिए क्या था वो चमत्कार?
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का क्या 9 नंबर से है कोई गहरा नाता ? अंकशास्त्र से जानें मंगल के इस साल 2025 के कुछ रहस्य
Ahmedabad plane crash numerology: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुई भयानक प्लेन क्रैश की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद हादसे में कई जिंदगियां असमय काल का ग्रास बन गईं। लेकिन इस घटना से जुड़ा एक ऐसा रहस्य है, जो अंकशास्त्र के जानकारों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। बार-बार सामने आ रहा है नंबर 9 का कनेक्शन। क्या यह महज़ एक संयोग है या फिर इसके पीछे कोई गहरा ब्रह्मांडीय संकेत छिपा है? आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से इस रहस्य को समझने की कोशिश करते हैं।
नंबर 9 का रहस्यमय चक्र
अहमदाबाद में जो बड़ी प्लेन क्रैश की घटना घटित हुई वो 12 जून को हुई। यदि हम इस तारीख का एकल अंक निकालें तो वह 9 (1+2+6 = 9) आता है। यही नहीं, इस दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट का नंबर AI-171 था। इसके सभी अंकों को जोड़ने पर प्राप्त एकल संख्या भी 9 (1+7+1 = 9) है। और तो और, यह साल 2025 है, जिसके अंकों का योग भी 9 (2+0+2+5 = 9) है। इन सभी में 9 संख्या का बार-बार आना किसी रहस्य से कम नहीं है। यह अंकशास्त्रियों के लिए गहन शोध का विषय बन गया है।

अंकशास्त्र में 9 का महत्व: पूर्णता और कर्म चक्र का प्रतीक
दरअसल, यदि हम अंकज्योतिष की मानें तो संख्या 9 को हमेशा से ही पूर्णता, कर्म चक्र और भाग्य की संख्या के रूप में जाना जाता है। 9 अक्सर तीव्र परिवर्तन या किसी चीज़ के अंत से जुड़ा होता है, जो अंततः आध्यात्मिक विकास की ओर ले जाता है। यह एक ऐसा अंक है जो दर्शाता है कि एक चक्र पूरा हो गया है और अब कुछ नया शुरू होने वाला है। दुर्घटनाएं और बड़े बदलाव अक्सर ऐसे समय में होते हैं जब 9 का प्रभाव प्रबल होता है। यह हमें सिखाता है कि कुछ खत्म होने के बाद ही कुछ बेहतर की शुरुआत हो सकती है, भले ही वह शुरुआत कितनी भी दर्दनाक क्यों न हो।

गुजरात के पूर्व सीएम का कनेक्शन
इस घटना से जुड़ी एक और चौंकाने वाली बात यह है कि इस प्लेन क्रैश की तारीख - 12 जून (1+2+6 = 9) - गुजरात के पूर्व सीएम की उड़ान तिथि और उनके लकी नंबर के साथ-साथ मृत्यु की तिथि भी 9 नंबर से संबंधित है। बताया जा रहा है कि 1206 को रूपाणी अपना लकी नंबर मानते थे। अंक ज्योतिष पर विश्वास करने वाले विजय रूपाणी 1206 नंबर को अपना लकी नंबर मानते थे। उनके लिए 1206 सिर्फ एक नंबर नहीं था बल्कि यह भाग्य का प्रतीक था। वह 1206 नंबर पर इतना यकीन रखते थे कि उनकी पहली स्कूटी का नंबर 1206 था और उनके पास मौजूद कारों की नंबर प्लेट पर 1206 का नंबर है।

मंगल और 2025 का प्रभाव
साल 2025, जिसका एकल अंक 9 है, मंगल ग्रह द्वारा शासित है। मंगल को ऊर्जा, क्रिया और कभी-कभी टकराव का ग्रह माना जाता है। ऐसे में 9 के प्रभाव के साथ मंगल का प्रबल होना कुछ तीव्र घटनाओं का कारण बन सकता है। यह साल 2025 मंगल के प्रभाव के तहत कुछ अप्रत्याशित घटनाओं और बड़े परिवर्तनों का साक्षी बन सकता है। हमें इन संकेतों को समझने और उनसे सीखने की आवश्यकता है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश एक दुखद घटना थी, लेकिन अंकशास्त्र के माध्यम से 9 नंबर का यह बार-बार आना हमें ब्रह्मांड के उन रहस्यों पर सोचने पर मजबूर करता है, जिन्हें हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। क्या ये संख्याएं सिर्फ आंकड़े हैं या हमारे जीवन और घटनाओं से गहराई से जुड़ी हुई हैं? यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर हम सभी को स्वयं खोजना होगा। यह घटना हमें जीवन की क्षणभंगुरता और कर्म के महत्व की भी याद दिलाती है।