सम्बंधित जानकारी
- बस 3 शुक्रवार, 108 बार पढ़ें यह मंत्र, धन संकट का होगा अंत
- क्या आपका बर्थ डे जून में है, जानिए अपना भविष्य और विशेषताएं...
- कब, कहां और कैसे जन्मे शुक्र, क्यों माने गए 'काम भावना' के कारक
- मनचाहे धनलाभ और विद्या का मिलेगा वरदान, करें बुधवार का व्रत, पढ़ें सरल विधि
- विवाह के 7 पवित्र वचनों के मंत्र और अर्थ, सुंदर जीवन के लिए जरूरी है इनका पालन
इन 11 तरह की चीजों से खूब प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी.... जरूर पढ़ें
मां लक्ष्मी की कृपा हम सब चाहते हैं। वे धन की देवी हैं। आइए जानें कि शुक्रवार को उन्हें कौन सी सामग्री अर्पित कर प्रसन्न किया जा सकता है...
1 . देवी लक्ष्मी को पुष्प में कमल व गुलाब प्रिय है।
2 . फल में श्रीफल, सीताफल, बेर, अनार व सिंघाड़े प्रिय हैं।
3 . सुगंध में केवड़ा, गुलाब, चंदन के इत्र का प्रयोग इनकी पूजा में अवश्य करें।
4 . अनाज में चावल पसंद है।
5 . मिठाई में घर में बनी शुद्धता पूर्ण केसर की मिठाई या हलवे का नैवेद्य उपयुक्त है।
6 . प्रकाश के लिए गाय का घी, मूंगफली या तिल्ली का तेल मां को शीघ्र प्रसन्न करता है।
7 . मां लक्ष्मी को स्वर्ण आभूषण प्रिय हैं।
8 . मां लक्ष्मी को रत्नों से विशेष स्नेह है।
9 . उनकी अन्य प्रिय सामग्री में गन्ना, कमल गट्टा, खड़ी हल्दी, बिल्वपत्र, पंचामृत, गंगाजल, सिंदूर, भोजपत्र शामिल हैं।
10. मां लक्ष्मी के पूजन स्थल को गाय के गोबर से लीपा जाना चाहिए
11. ऊन के आसन पर बैठकर लक्ष्मी पूजन करने से तत्काल फल मिलता है।
अत: इनका लक्ष्मी पूजन में उपयोग अवश्य करना चाहिए।
