सम्बंधित जानकारी
- अगर life में सफल होना है तो सोने से पहले ये काम आपको करने ही चाहिए
- मंगल कार्यों में नारियल क्यों फोड़ा जाता है? यह कारण आपको नहीं पता होगा
- मोमबत्ती बताती है आपका भविष्य, जानिए कैसे, पढ़ें रोचक जानकारी
- कल्पवृक्ष : कैसा है, कहां है, क्या-क्या चमत्कार कर सकता है? सब जानिए यहां...
- Rain Forecast 2020 : कैसे पता लगाएं कब और कितनी होगी बारिश, जानिए
good sign in morning : जानिए सुबह के 10 शुभ संकेत जो बता देते हैं कैसे गुजरेगा दिन
प्रात: काल में हमारा मस्तिष्क बहुत ही संवेदनशील होता है। ऐसे में यदि वह सकारात्मक बातें ग्रहण करता है, तो जीवन में सकारात्मक घटनाएं ही घटती हैं, लेकिन यदि वह लगातार नकारात्मकता ग्रहण करता है तो जीवन में नकारात्मकता ही घटित होती है। अत: हमारी सुबह यदि शुभ दर्शन और शुभ कार्यों के साथ शुरू होगी तो संपूर्ण दिन भी शुभ ही होगा।
शुभ संकेत :
*सुबह उठते ही अगर शंख या मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो यह शुभ होता है।
*नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आपको सुबह-सुबह दिख जाए तो समझिए आपका पूरा दिन शुभ बीतने वाला है।
*यदि सुबह घर से निकलते ही आपको कोई सफाईकर्मी दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है।
*धर्मग्रंथों और ऋषि-मुनियों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। अत: सुबह सुबह हाथों को देखना शुभ होता है।
*यदि सुबह उठते ही गाय दिखे या उसकी आवाज सुनाई दें तो समझें दिन बेहद शुभ होने वाला।
*सुबह सुबह जल का पक्षी, सफेद फूल, हाथी, मित्र आदि को देखना भी शुभ माना जाता है।
*सुबह के समय में आग का दिखना या हवन को देखना भी शुभ माना गया है।
* गोबर, सोना, तांबा, हरी घास देखना भी सुबह के लिए शुभ माना गया है।
*सुबह सुबह श्रृंगार की हुई सुहागन स्त्री का दर्शन बड़ा ही शुभ माना जाता है।
*सुबह-सुबह हवन देखना भी शुभ और मंगलकारी माना जाता है।
