सम्बंधित जानकारी
- वर्ष 2024 में शनि और केतु मिलकर बनाएंगे षडाष्टक योग, चार राशियों के लिए शुभ
- नए साल का वार्षिक भविष्यफल 2024: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार और नौकरी के लिए नया वर्ष
- Lal Kitab Annual Horoscope 2024 : लाल किताब के अनुसार जानिए 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल
- मेष राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष
- वृषभ राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष
वर्ष 2024 में राहु और बुध की युति से 3 राशियों को होगा शानदार फायदा
Rahu budh conjunction in meen 2024: 30 अक्टूबर 2023 से राहु मीन राशि में विराजमान हैं और जब 07 मार्च 2024 को बुध ग्रह भी इसी राशी में गोचर करेंगे तब राहु और बुध की युति बनेगी। बुध और राहु की युति होने से जड़त्व योग बनता है। यह बुध द्वारा बनने वाले अशुभ योगों में से एक है, लेकिन इसका प्रभाव राशि के अनुसार तय होता है। जैसे यह जड़त्व योग मीन राशि यानी गुरु की राशि में बन रहा है। गुरु के आगे राहु और बुध शरणागत रहते हैं इसलिए 3 राशियों के लिए यह योग बहुत ही शुभ होने वाला है।
राहु और बुध की युति से इन 3 राशि वाले जातकों का भाग्योदय होगा और इन्हें अपार धन की प्राप्ति भी होगी। यदि इस युति पर गुरु की कृपा हो तो जातक अनेक भाषाओं का ज्ञाता होता है तथा बड़ी चतुराई से अपने कार्यो को सफल कर लेता है।
1. वृषभ राशि : आपकी राशि के धन के भाव में यानी एकादश भाव में यह युति बन रही है जिसके चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आय के कई साधन डेवलप होंगे। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। व्यापारी है तो अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि के प्रबल योग हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
2. तुला राशि : आपकी राशि के छठे भाव में यह युति बन रही है। नौकरी करते हैं तो उसमें अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कोर्ट और कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और घर में सुख-शांति आएगी। सेहत में भी सुधार होगा।
3. कुंभ राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में इस युति के बनने से आपको आर्थिक लाभ होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होने के संकेत हैं। इसके साथ ही आपकी आय के सोर्स भी बढ़ जाएंगे। अपने जीवन में हर सुख-सुविधा का आनंद उठा पाएंगे। करियर और व्यापार के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। हालांकि वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या और संघर्ष हो सकते हैं।
