सम्बंधित जानकारी
- 2019 में हर वर्ग के लिए है कुछ खास, जानिए आपके सितारों के अंदाज
- नए साल के साथ ही बदलेगा एक खास ग्रह अपनी राशि, जानिए किसे मिलेगा लाभ, किसकी होगी हानि
- अपने लग्न से जानिए साल 2019 कितनी खुशियां लाया है आपके लिए
- ऐसे बनेगा आपका नया साल शानदार, कर लीजिए यह 4 छोटे-छोटे उपाय
- नए साल में करें 20 ऐसे शुभ संकल्प कि साल भर आती रहें खुशियां, जानिए क्या करें, क्या न करें
इन 5 प्रकार के लोगों के लिए है नया साल शुभ, जानिए क्या आप भी आते हैं खास श्रेणी में...
वर्ष 2019 का अंक है 03, यह बृहस्पति का अंक है। इसलिए पूरा वर्ष बृहस्पति से प्रभावित रहेगा। वर्ष की शुरुआत कन्या लग्न में होगी। लग्न पर मंगल और शनि का प्रभाव होगा। साल की शुरुआत में चंद्रमा तुला राशि में होगा इसलिए वर्ष में शुक्र का प्रभाव भी रहेगा। इस वर्ष बृहस्पति प्रधान लोगों को खूब लाभ होगा। कुछ अंशों में शुक्र प्रधान लोगों को भी लाभ होगा। इस वर्ष में समृद्धि और धन की बरसात होगी। विवाह परिवार और खुशहाली के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा।
वर्ष 2019 में इन 5 तरह के लोगों को ज्यादा लाभ होगा..
- जिन लोगों की जन्म तारीख 03, 12, 21 या 30 हो।
- जिनके जीवन का 21वां, 30वां, 39वां, 48वां या 57वां वर्ष चल रहा है।
- जिनका जन्म मार्च, जून, नवंबर या दिसंबर के महीने में हुआ हो।
- जिनकी राशि मिथुन, धनु या मीन हो।
- जिनकी कुंडली में बृहस्पति मजबूत हो।
वर्ष 2019 में इन 5 तरह के लोगों को समस्या हो सकती है
- जिनकी जन्म की तारीख 06, 15 या 24 हो।
- जिनकी राशि वृषभ, कन्या या तुला हो।
- जिनकी कुंडली में बृहस्पति ख़राब हो।
- जो लोग अनावश्यक वाद विवाद करते हैं।
- बिना कारण के क्रोध करते हैं, स्वभाव पर नियंत्रण नहीं रखते हैं।
- जिनका खान-पान और जीवनचर्या असात्विक हो।
