सम्बंधित जानकारी
- धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत
- वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2019 : करियर व व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन और सेहत
- वृश्चिक राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल
- धनु 2019 का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल : धन-संपत्ति, घर-परिवार, परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर और सेहत जानिए सब एक साथ
- वृश्चिक 2019 का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल : धन-संपत्ति, घर-परिवार, परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर और सेहत जानिए सब एक साथ
धनु राशि : साल 2019 में क्या होगा 12 महीनों का हाल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का भविष्यफल
जनवरी- समय का चक्र आपके पक्ष में होने से प्रसन्नता के साथ कार्यों में सुगमता रहेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह उत्तम रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होगे, आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति मिली-जुली रहेगी। बाहरी संपर्कों से लाभ होगा, वहीं यात्रा भी हो सकती है।
फरवरी- अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें, मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धन की बचत कम होगी लेकिन आपके प्रयासों से पूर्ति भी होती रहेगी। व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से समय उत्तम ही रहेगा। नौकरीपेशा भी आशानुकूल स्थिति पाएंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा।
मार्च- साझेदारी के कार्य में समझदारी से चलना होगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में थोड़ी सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशाओं को अपने कार्य के प्रति सजग रहना होगा। जीवनसाथी के मामलों में ध्यान रखना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए सुखद वातावरण रहेगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा।
अप्रैल- आप अपने पराक्रम के द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। घर या परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहनादि सुख-सुविधा में बढ़ोतरी होगी।
मई- वाहनादि खरीदी के योग बनेंगे। संपत्ति का विवाद हो तो सुलझेगा। माता के स्वास्थ्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। स्थानीय राजनीतिज्ञों को प्रसन्नतादायक सफलता के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक प्रयासों में अनुकूल सफलता पाएंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से कार्य में सुगमता रहेगी।
जून- जीवनसाथी से प्रसन्नता के साथ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। शत्रुपक्ष से सावधानी रखकर चलना होगा। धन व कुटुम्बियों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सजगता का रहेगा। पारिवारिक मामलों में सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। मित्रों व स्वजनों को सहयोग देना पड़ सकता है।
जुलाई- स्त्री पक्ष के मामलों में सावधानी रखना होगी। दैनिक व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को लाभजनक स्थिति रहेगी। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। शत्रुपक्ष पर शांति नीति से अनुकूल स्थिति पाएंगे। पारिवारिक मामलों में खर्च होगा। मातृपक्ष में संभलकर चलें। आर्थिक प्रयासों में गुप्त युतियों द्वारा सफलता मिलेगी।
अगस्त- समय का सदुपयोग करें। आलस्य को त्यागना होगा। मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से कुछ राहत भी पाएंगे। बाहरी मामलों में संभलकर चलना होगा। शत्रु से बचकर चलें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय साधारण ठीक रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम के कार्य से बचकर चलें।
सितंबर- घर-परिवार की स्थिति अनुकूल होगी, वहीं मानसिक सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मातृपक्ष के मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरीपेशाओं को प्रसन्नतादायक समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी। भाग्य की स्थिति अनुकूल रहेगी, आपके रुके कार्य भी बनेंगे।
अक्टूबर- पारिवारिक मामलों में खर्च होगा, वहीं वाहनादि की खरीद संभव है। नौकरीपेशाओं के लिए समय कुछ राहतभरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ी सावधानी रखना होगी। कर्ज की स्थिति को टालना होगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से काम में सुगमता रहेगी।
नवंबर- संतान पक्ष में प्रसन्नता रहेगी वहीं सुखद स्थिति का वातावरण रहेगा। मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में समझदारी से चलना होगा। नौकरीपेशाओं को अपने कार्य में सतर्कता रखना होगी। संतान पक्ष में सुखद स्थिति रहेगी। आर्थिक मामले में जोखिम से बचना होगा वहीं शेयर बाजार में धन लगाने से बचें।
दिसंबर- आर्थिक दृष्टि से सुखद वातावरण रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वहीं महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल होगी। नौकरीपेशा भी संतोषजनक वातावरण पाएंगे। बाहरी व्यक्तियों का संपर्क सुखद रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग बनेंगे।
उपाय- इस साल आप पुखराज पहनें। गाय को प्रति गुरुवार 5 केले खिलाकर काम पर निकलें। गुरुवार का व्रत शुभ परिणाम देगा। लंबा तिलक भी लगाएं।
