बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. Kanya Rashi
Written By

कन्या राशिफल : इस साल मिलेगी प्यार में सफलता

कन्या राशिफल : इस साल मिलेगी प्यार में सफलता - Kanya Rashi
आर्थिक स्तर पर सतर्क रहें। बिज़नेस में पार्टनरशिप करने के लिए थोड़ा इंतजार करें। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। छात्रों को पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं और करियर शुरू करना चाहते हैं, उन्हें अवसर मिलेंगे। मीडिया या कला के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ हो सकता है।

वर्ष के अंत में प्रमोशन के भी योग हैं। पारिवारिक स्तर पर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। जीवनसाथी के लिए समय निकालें। आपसी मतभेद को बातचीत से ठीक करने का प्रयास करें। किसी नए रिश्ते पर एकदम भरोसा न करें तो बेहतर होगा। विरोधी पक्ष आपके ही सहयोग से लाभान्वित होंगे। शुभ व धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज, परिवार व व्यवसाय में आपके गुणों की प्रशंसा होगी।
 
जो लोग पहले से ही प्रेम बंधन में बंधे हुए हैं, उनके लिए भी यह साल प्यार में सफलता पाने वाला साबित हो सकता है। इस वर्ष आपकी काफ़ी यात्राएं होंगी। इन यात्राओं से लाभ भी प्राप्त होगा। विदेश यात्रा होने का प्रबल योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। कार्यक्षमता विकसित होगी।
 
   
    शुभ अंक : 5, 14, 23, 32, 41 और 50 शुभ अंक हैं।
    शुभ रंग : हरा और क्रीम रंग शुभ है।
    शुभ दिशा :  साल 2017 में आपके लिए दक्षिण दिशा शुभ है।

यह भी पढ़ें 


ये भी पढ़ें
तुला राशिफल : नए साल में मिलेंगी मनचाही खुशियां