1. चुनाव 2022
  2. विधानसभा चुनाव 2022
  3. खास खबरें
  4. Prashant Kishore on election results

भाजपा की बंपर जीत पर बोले प्रशांत किशोर- विपक्ष साहेब की चाल में ना फंसे, असली लड़ाई 2024 में

election results
नई दिल्ली। भाजपा ने यूपी समेत 4 राज्यों में शानदार प्रदर्शन कर यहां सत्ता की चाभी एक बार फिर हासिल कर ली है। भाजपा के इस प्रदर्शन पर सत्ता पक्ष के लोग बेहद खुश है तो विपक्ष ने भाजपा को नसीहत दी है। भारतीय राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया आई है।
 
प्रशांत किशोर ने आज एक ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के लिए लड़ाई 2024 में लड़ी जाएगी और तभी नतीजे आएंगे, इन विधानसभा चुनावों में नहीं। साहेब ये जानते हैं! इसलिए राज्य के परिणामों के जरिए विपक्ष के खिलाफ एक मनोवैज्ञानिक धारणा बनाने की चाल चल रहे हैं। इस झूठी कथा में मत फंसे और इसका हिस्सा मत बनें।
 
उल्लेखनीय है चुनाव परिणामों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्‍यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने साफ कहा था कि इन चुनावों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं।
अगला लेख
UP: अखिलेश यादव के हारने पर युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर